दिल्ली की सड़कों को वर्ल्ड क्लास बनाने की दिशा में लगातार तीसरे हफ़्ते ग्राउंड जीरो पर मंत्री आतिशी

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने अधिकारियों के साथ विधानसभा से दिल्ली सचिवालय के बीच रिंग रोड,कश्मीरी गेट आईएसबीटी सहित अन्य महत्वपूर्ण सड़कों का निरीक्षण किया

पेड़ों की छँटाई न होने से अवरुद्ध हो रहे फुटपाथ को लेकर अधिकारियों को पड़ी पीडब्ल्यूडी मंत्री की फटकार

शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख इलाक़ों में शामिल होने के बाद भी यहाँ सड़कें व फुटपाथ अच्छी हालत में नहीं, केजरीवाल सरकार में ये क़तई बर्दाश्त नहीं

दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में कोई भी लापरवाही व समझौता बर्दाश्त नहीं, नए व इनोवेटिव आइडियाज़ के साथ इस सड़क को शानदार बनाए पीडब्ल्यूडी

Eros Times: अरविंद केजरीवाल का दिल्ली के लोगों से वादा- शहर की सड़कों को वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड की सड़कों में तब्दील करेंगे पीडब्ल्यूडी मंत्री का अधिकारियों को निर्देश-सड़कों पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा में बाधा बन रही अवरोधों को तुरंत दूर किया जाये फुटपाथ का ज़रूरत के अनुसार किया जाए मरम्मत, फुटपाथ को यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए किए जाए आवश्यक बदलाव मंत्री ने विभाग को सड़क पर हार्टिकल्चर, ड्रेनेज व फुटपाथ की समस्याओं को दूर कर उनका सौंदर्यीकरण के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया मंत्री आतिशी ने राजघाट सबवे का भी किया औचक निरीक्षण, साफ़-सफ़ाई की ख़राब हालत देख अधिकारियों को लगाई फटकार, कोताही बरतने वालों पर एक्शन के निर्देश दिल्ली की सड़कों को वर्ल्ड क्लास बनाने की दिशा में अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर लगातार तीसरे सप्ताह भी पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी का ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण जारी है। इस दिशा में सोमवार सुबह पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों के साथ दिल्ली विधानसभा से दिल्ली सचिवालय के बीच सिविल लाइन टी-जंक्शन से आईएसबीटी कश्मीरी गेट तथा वहाँ से रिंग रोड पर दिल्ली सचिवालय तक की सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों व फुटपाथ के रखरखाव, हार्टिकल्चर, ड्रेनेज व क्रॉसिंग को और ज़्यादा सुरक्षित व यूजर फ्रेंडली बनाने के तत्काल ज़रूरतों पर ज़ोर दिया। 

निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पाया कि सड़क पर फुटपाथ की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, हार्टिकल्चर में भी एकरूपता नहीं है, ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने की ज़रूरत है, नियमित रखरखाव की कमी है। उन्होंने पाया कि इन सड़कों पर अभी सुधार व सौंदर्यीकरण की काफ़ी गुंजाइश है। फुटपाथ के कुछ हिस्सों में पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पाया कि, पेड़ों की समय पर छँटाई न होने से वो फुटपाथ के हिस्सों को घेर रहे है, और पैदल यात्रियों के मार्ग को असुरक्षित बनाते हुए उसे अवरुद्ध कर रहे है। 

इस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि, दिल्ली विधानसभा से दिल्ली सचिवालय तक की सड़क जिसमें आईएसबीटी कश्मीरी गेट की सड़क भी शामिल है, शहर के सबसे व्यस्त व प्रमुख सड़कों में शामिल है और रोज़ाना इन सड़कों पर लाखों वाहनों की आवाजाही होती है। उसके बाद भी यहाँ सड़कों व फुटपाथ की अच्छी हालत न होना बेहद ग़लत गई। अरविंद केजरीवाल सरकार में ये क़तई बर्दाश्त नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि, केजरीवाल सरकार दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में कोई भी लापरवाही व समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे में उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि, विभाग नए व इनोवेटिव आइडियाज़ के साथ इस सड़क को शानदार बनाने पर काम करें। 

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों को जल निकासी प्रणालियों के रखरखाव, हार्टिकल्चर, पैदल यात्रियों की जरूरतों और सुरक्षा के अनुरूप फुटपाथ में बदलाव, पेड़ों की छंटाई, टूटे हुए कर्बस्टोन को बदलना, सेंट्रल वर्ज पर हार्टिकल्चर, ज़रूरत के अनुसार ब्लैक टॉपिंग आदि को उच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि, सप्ताह भर के अंदर इन सड़कों को बेहतर बनाने का डिज़ाइन तैयार कर उसका क्रियान्वयन शुरू कर दिया जाए।

सड़क की मौजूदा समस्याओं पर, मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को चेतावनी दी और उन्हें पूरे रोड स्ट्रेच का व्यापक निरीक्षण करने और प्राथमिकता के साथ एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

मंत्री आतिशी ने कहा, “केजरीवाल सरकार वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड के साथ शहर की सड़कों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में यह पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों की जिम्मेदारी है कि वे अपने क्षेत्रों में सड़कों को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करें। सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में किसी भी लापरवाही के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी, केजरीवाल सरकार इस दिशा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।

मंत्री आतिशी ने राजघाट सबवे का भी किया औचक निरीक्षण, साफ़-सफ़ाई की ख़राब हालत देख अधिकारियों को लगाई फटकार, कोताही बरतने वालों पर एक्शन के निर्देश

सुबह  पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने, राजघाट सब वे का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि,ठीक ढंग से सब बे का रखरखाव न करने की वजह से उसकी स्थिति ठीक नहीं थी। इस बात उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और उन्हें यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सबवे की सफाई और रखरखाव उच्च प्राथमिकता के रूप में किया जाए।  उन्होंने अधिकारियों को नियमित अंतराल पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने और सबवे में टाइल्स ठीक करने और प्रकाश व्यवस्था की मरम्मत करने का निर्देश दिया। साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर सख़्त कारवाई करने के निर्देश भी दिए।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला