सम्राट मिहिर भोज के नाम से जाना जाये दादरी रेलवे स्टेशन

नोएडा:EROS TIMES: जैसा कि विदित ही है कि ग्रेटर नोएडा शहर के विस्तार और देहात क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए, दनकौर रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली डिब्रूगढ राजधानी अथवा शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रैनों का स्टाॅपेज बनना जनआकांक्षाओं के अनुरूप होगा। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में काफी बडी तादात में पूर्वांचल और बिहार के लोग रहते हैं, जिन्हें अपने घर जाने के लिए दिल्ली अथवा गाजियाबाद से ट्रैन पकडनी पडती है और स्टेशन तक पहुॅचने के लिए भारी ट्रेफिक जैसी दिक्कतों से दो-चार होना पडता है। यहां तक की उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक पहुॅचने के लिए भी हमारे जनपद में किसी सुपरफास्ट गाडी का स्टाॅपेज नही है। इन्हीं सब बातों को लेकर आज दिनांक 24 अक्टूबर 2017 को विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने भारत के रेल मंत्री मा0 पीयूष गोयल जी से रेल भवन स्थित उनके कार्यालय में भेंट कर, उनके समक्ष जनभावनाओं को रखा। विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने मा0 मंत्री जी को अवगत कराते हुए कहा कि ’’एयरपोर्ट की घोषणा, ईस्टर्न पैरिफेरल व डेडिकेटिड फ्रेट कोरिडोर जैसे प्रोजेक्ट बन जाने के पश्चात, यहां जनता का भारी दबाव होगा और उसके आवागमन को सुलभ बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा के पास स्थित दनकौर में सुपरफास्ट ट्रैनों का स्टाॅपेज उपयुक्त रहेगा। महाभारतकालीन गुरू द्रोणाचार्य की कर्मस्थली दनकौर के पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए, पर्यटन की दृष्टि से भी इस स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रैनों को रूकवाना एक सही कदम है।’’
विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने जनपद की तहसील दादरी के रेलवे स्टेशन का नाम सम्राट मिहिर भोज के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव भी मा0 मंत्री जी को देते हुए कहा कि ’’गुर्जर सम्राट मिहिर भोज ने हिन्दुस्तान की सनातन संस्कृति को बचाने के लिए 50 वर्षों तक विदेशी आक्रांताओं से लोहा लिया और इस देश की सभ्यता और संस्कृति की रक्षार्थ संघर्ष करते हुए, अपना नाम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित कराया।’’
        अतः एनसीआर क्षेत्र की जनभावनाओं के अनुरूप महान सम्राट मिहिर भोज के नाम पर दादरी स्टेशन का नामकरण किया जाये।
  • Related Posts

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरौला गांव के रहने वाले नेम चंद ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 21 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 37 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा