मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का महिलाओं और युवाओं को पैगाम

लखनऊ इरोस टाइम्स: मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद रविवार शाम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि यह सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण में कोई कसर बाकी नहीं रहने देगी। भाजपा सरकार नेkaha की वह संकल्प पत्र के सभी वादे पूरे करने के लिए संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर अकाउंट पर योगी समेत भाजपा के दिग्गजों ने कई ट्वीट किये। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि युवाओं के सपने स्वीकार करने के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने हेतु दृढ़ संकल्पित सरकार है। कौशल विकास केंद्रों की संख्या में वृद्धि होगी। कौशल विकास केंद्रों में प्लेसमेंट में सहायता दी जाएगी। रोजगार और स्वरोजगार के नये अवसर सृजित किये जाएंगे। उप्र की जनता की आशाओं को विकास की वास्तविकताओं में परिवर्तित करने के लिए उप्र सरकार कटिबद्ध है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर अकाउंट पर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, आंध्र प्रदेश के एन.चंद्र बाबू नायडू, मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की वसुंधरा राजे सिंधिया और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने ट्वीट कर योगी को बधाई दी। शिवराज ने अपने ट्वीट में कहा कि उप्र में नये सूर्य का उदय हो गया है। योगी आदित्यनाथ, केशव मौर्य और दिनेश शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ेगा। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने ट्वीट में योगी को अपना पुराना (संसदीय) सहयोगी बताते हुए बधाई दी और उम्मीद जतायी कि अब उप्र का विकास सही से होगा।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस