एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ कंपटिटिव एक्जामिनेशन द्वारा मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Eros Times: एमिटी विश्वविद्यालय के ई टू ब्लाक सभागार में आयोजित एक समारोह में एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ कंपटिटिव एक्जामिनेशन द्वारा इंजिनियिरिंग, मेडिकल, ओलंपियाड सहित विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं को सफलतापूर्वक उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एनएसयूटी वेस्ट कैंपस की निदेशक डा प्रेरणा गौर, एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान, सीएसआईआर की टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट डायरेक्टोरेट की वरिष्ठ वैज्ञानिक डा मीनाक्षी सिंह, आईआईटी दिल्ली के मैकेनिकल इंजिनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा सुप्रित सिंह बाहगा, रितनंद बलवेद एजुकेशन फांउडेशन की ट्रस्टी सुश्री महताब चौहान और सुश्री नीलिमा चौहान ने छात्रों को पुरस्कृत किया। समारोह का संचालन एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ कंपटिटिव एक्जामिनेशन की निदेशक श्रीमती मीनाक्षी रावल द्वारा किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए पर एनएसयूटी वेस्ट कैंपस की निदेशक डा प्रेरणा गौर ने कहा कि जिस प्रकार गुब्बारे को उसके अंदर की हवा उचाईयो पर ले जाती है उसी प्रकार एमिटी आपको विकास की नई उंचाईयो पर ले गया है। आपकी यात्रा समाज को बेहतर बनाने की यात्रा है जिसपर आप अपने अभिभावकों व शिक्षकों के सहयोग से आगे बढ़ रहे है। एमिटी के शिक्षकों की मेहनत छात्रों की सफलता में दिख रही है। ज्ञान को सकारात्मक प्रभाव बनाये और समस्या के नवोन्मेष निवारक बने। उन्होनें कहा कि आपके अदंर अपार क्षमता है इसलिए उस क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें। बदलते वैश्विक परिदृश्य में लचीलापन एक बेहतरीन गुण है जिसका उपयोग आप समाज ने जो आपको दिया है उसको लौटाने के लिए कर सकते है।

एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान ने कहा कि आज हम आप सभी उपलब्धि का उत्सव मना रहे है, एक छात्र की उपलब्धि उसके परिवार व शिक्षकों की उपलब्धि होती है इसलिए यह उत्सव हम सभी का है। उन्होनें कहा कि एमिटी मे ंहम छात्रों के विकास के लिए और प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए तैयार करते है जिससे के जीवन की सभी परिक्षाओं में सफल हो सके। उन्होनें छात्रों से कहा कि यह सफलता का पहला पायदान है अगर जीवन में सफल बनना है तो लगातार मेहनत करनी होगी और देश के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करना है।

सीएसआईआर की टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट डायरेक्टोरेट की वरिष्ठ वैज्ञानिक डा मीनाक्षी सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि एमिटी छात्रों को मूल्यों सहित शिक्षा प्रदान करती है। एमिटी और अभिभावक आपको मार्गदर्शन और सहयोग दे सकते है किंतु मेहनत आपको ही करनी है। आपके जीवन की उपलब्धि पूर्ण यात्रा कड़ी मेहनत के साथ ही आगे बढ़ेगी। उन्होने छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि सदैव विनम्र बने, निरतंर सीखने की प्रक्रिया को जारी रखें, उददेश्य के प्रति जूनूनी बने, अपने शिक्षको और अभिभावकों से चर्चा कर ध्यये स्थापित करें, समय प्रबंधन जीवन में आवश्यक है और अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थय को बनाये रखे, अच्छे खान पान की आदत डाले, स्ंवय पर विश्वास रखे। डा सिंह ने कहा कि विश्व की समस्याओं का निवारण नवाचार के माध्यम से करें।  

आईआईटी दिल्ली के मैकेनिकल इंजिनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा सुप्रित सिंह बाहगा ने कहा कि आपने मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है इसलिए कड़ी मेहनत को अपनी आदत बनाये। प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता, अंत नही है इसलिए सीखने की निरंतरता को बनाये रखें। समय सीमीत है इसलिए आपको चयन करना है कि आपको किताब उठाना है कि फोन। जीवन में सदैव अन्य लोगों व उनके विचारों का आदर करे चाहे वो किसी भी धर्म के संप्रदाय के हो।

एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ कंपटिटिव एक्जामिनेशन की निदेशक श्रीमती मीनाक्षी रावल ने कहा कि इस समारोह में कुल 188 ट्राफियां प्रदान की गई जिसमें 104 ट्राफियां इंजिनियरिंग छात्रों को, 60 ट्राफिया मेडिकल छात्रों को और 24 ट्राफिया विभिन्न ओलंपिया डमें उत्तीर्ण होने वाले सिंकनेक्ट एचिवर्स को प्रदान की गई। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल मयूर विहार के कृष श्रीवास्तव और सुचिर कालरा को आईआईटी जेईई परीक्षा 2023 में सफलता हासिल करने के लिए ट्राफी और चेक प्रदान किया गया। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल गुरूग्राम सेक्टर 43 के दीप्तांशु नंदी और दक्षित भारद्वाज को एनईईटी परीक्षा 2023 में अच्छा स्कोर करने के लिए ट्राफी से सम्मानित किया गया। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा सेक्टर 44 से सायशा मिश्रा और आशनी सहगल, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वसुंधरा सेक्टर 1 के ईशान गर्ग को सिनकनेक्ट अचीवर्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होनें एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ कंपटिटिव एक्जामिनेशन द्वारा संचालित कोर्स की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर एमिटी सांइस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डा गुरिदर सिह सहित वैज्ञानिक व अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला