मेरी मिट्टी मेरा देश समापन समारोह डीएम ने दिया शहीदों को श्रद्धांजलि

Eros Times: गाजीपुर – मिट्टी को नमन-वीरों का वदन के लिए लंका मैदान  में आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के समापन समारोह में  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिलाधिकारी ने  अपना सम्बोधन व्यक्त करते कहा कि प्रधानमंत्री जी की परिकल्पना है कि जब हमारा देश आजादी के 75 साल मना रहा हो तो उसके बाद अगले 25 साल या आजादी के 100वां वर्ष पूर्ण होने पर जिसको उन्होने अमृत काल के रूप में परिभाषित किया है  तब हमारा देश एक विकासशील देश से विकसित देश में परिवर्ति हो।  

इसी क्रम मे आज जनपद में ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ समापन कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित हुआ जो इस जनपद मे निरंतर चलता रहा। उन्होने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की पहचान बताते हुए कहा कि हमारी पहचान हमारी इस मिट्टी, हमारे इस देश से है, जिसमे हमने जन्म लिया तथा अन्त इसी मिट्टी में ही मिल जाना है। इस मिट्टी का सम्मान करना एवं इस मिट्टी से जन्मे उन वीर सपूतो को नमन करना है जिन्होने इस देश की खातिर हस्ते-हस्ते अपने प्राणो की आहूति दे दी। 

उन्होने कहा कि आज जनपद के समस्त विकास खण्डो, नगर पालिका/नगर पंचायतो  के प्रत्येक घरो से इक्क्ठा किये गये चावल के दाने व मिट्टी के कणो को यहां  24 कलश मे एकत्रित कर रखे गये है जो हमारे इस जनपद का प्रतिनित्व करते हुए कल यानि 27 अक्टूबर 2023 को पूर्वान्ह 08 बजे चयनित दल  द्वारा लंका मैदान से लखनऊ तथा लखनऊ से फिर  दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगें। दिल्ली मे पूरे देश के जनपदो से इकट्ठा किये गये कलश से एक अमृत वाटिका का निर्माण होगा जो इस बात का गर्व महसूस करायेगा कि देश की आजादी के लिए जो वीरता का कार्य हमारे पूरखो ने किया है जिसके बल बूते पर हमारा देश विश्व गुरू के स्थान पर पहुचने के लिए सक्षम स्थान पर पहुच चुका है। इस तरह के राष्ट्रीय प्रतीको को देखने पर हमे गर्व की अनुभूति हो और हमारे देश का बच्चा बच्चा अपने देश के प्रति योगदान के लिए उत्साहित हो सके।

उन्होने कहा कि जनपद में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम सफल रहा तथा इस कार्यक्रम में समाज के हर अंग से लोगो ने प्रतिभाग किया चाहे वे सरकारी विभाग से हो या राजनैतिक दल या संस्था के वालेंटियर हो सबने घर-घर जाकर लोगो को जोड़ा तथा उनमे देश भक्ति का भावना को जागृत किया।  

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल  ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम से जन-जन का जुड़ाव हुआ है। लोगों ने अपने घरों से मिट्टी एवं अक्षत देते हुए श्रद्धा का भाव महसूस किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को भी जुड़ने का अवसर मिला है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को पंचप्रण की शपथ दिलाया। जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील ने ने कहा कि हम में से ज्यादातर लोग आजादी के बाद जन्म लिए हैं। उनको स्वतंत्रता संग्राम के कठिन आंदोलन एवं सीमाओं पर शहीद हुए वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान से अवगत कराने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर यह कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किया गया है। इसके अंतर्गत प्रत्येक गांव से एकत्र माटी दिल्ली में निर्माणाधीन अमृत वाटिका में डाली जाएगी ताकि देश के कोने-कोने से इसको देखने आने वाले लोगों के मन में वीरों के प्रति श्रद्धाभाव उत्पन्न हो सके। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया।

     कार्यक्रम के पूर्व जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, नगर पालिका अध्यक्षत सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह , मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य एवं उपस्थित अन्य अधिकारियों नेे विभिन्न ब्लॉकों से लाये गए कलश का स्वागत किया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के  कलाकार राकेश सिंह यादव द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सलटू राम की टीम द्वारा धोबऊ नृत्य एवं लुर्दस कान्वेंट बालिका विद्यालय के छात्राओ द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एंव देशभक्ति गीत  प्रस्तुत किया तथा इस दौरान स्वतंत्रता सग्राम संेनानियो/शहीदो के परिजानो को अंगवंत्रम एंव प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

        कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक  ने किया। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, जिला विकास अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी डीपीआरओ , परियोजना निदेशक, जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी गण, विभिन्न ब्लॉकों से आए हुए जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा अधिकारी-कर्मचारी एवं उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला