सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए मेगा कैंप का आयोजन

सभी लाभार्थियों को बेहतर सुविधाएं और पेंशन सुचारू रूप से देने के लिए केजरीवाल सरकार प्रतिबद्ध

समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद तिलक नगर विधायक जरनैल सिंह के साथ शिविर का दौरा कर, उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया

कोई भी लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ लेने से पीछे ना रहे

दिल्ली में सभी पेंशन योजनाओं के कार्यान्वयन को सुव्यवस्थित करने का निर्देश

शिविर में पेंशन लाभार्थियों के सामने आने वाली समस्याओं जैसे निष्क्रिय बैंक खाते, इनैक्टिव खाते और आधार-बैंक खातों से जुड़े न होने की समस्याओं का समाधान किया गया

Eros Times :समाज कल्याण मंत्री ने संबंधित बैंकों को पेंशन के बेहतर वितरण और सुविधापूर्वक सुनिश्चित करने के लिए एनपीसीआई और केवाईसी प्रक्रियाओं के एकीकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को सर्कुलर जारी करने के निर्देश दिए सभी लाभार्थियों का घर-घर जाकर सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश परस्पर संवाद के लिए संबंधित बैंकों को लाभार्थियों के नवीनीकृत कॉन्टैक्ट डिटेल्स एकत्र करने के निर्देश दिए गए जिला कार्यालय में उपलब्ध ओपन स्पेस में प्रतीक्षा हॉल निर्माण के निर्देश दिए गए लाभार्थियों को दिल्ली सरकार द्वारा प्रदान किए गए लाभों तक पहुंचने में कोई कमी न रहे मेगा कैंप प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और कुशलतापूर्वक लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है इस तरह के मेगा कैम्प जल्द ही सभी जिलों में आयोजित किए जाएंगे जिला समाज कल्याण कार्यालय (पश्चिम), समाज कल्याण विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल में, 4 जनवरी, 2024 को दो दिवसीय मेगा शिविर का उद्घाटन किया गया।बुजुर्गों और दिव्यांगजनोंं की रुकी हुई वित्तीय सहायता (पेंशन) संतपुरा, तिलक नगर, नई दिल्ली-18 में टीसीपीसी बिल्डिंग में आयोजित किया गया। इस शिविर को विभिन्न बैंकों और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के सहयोग से आयोजित किया गया। 

शिविर के पहले दिन माननीय समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद और विधायक जरनैल सिंह (तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र) ने शिविर का दौरा किया और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। विशेष रूप से, शिविर में पेंशन लाभार्थियों द्वारा विभिन्न मुद्दों, जैसे निष्क्रिय बैंक खाते, इनैक्टिव खाते और आधार-बैंक खातों से जुड़े अभाव जैसी समस्याओं का निवारण किया गया। 

शिविर के दौरान, एनपीसीआई के प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि केवल आधार-सीडेड बैंक खाते वाले आवेदक ही पेंशन का लाभ ले सकते हैं। जो खाते आधार-सीडेड नहीं है उनमें पेंशन पहुंचना संभव नहीं है। (सीडेड बैंक खाते का अर्थ है आधार से जुड़ा प्राथमिक बैंक खाता)  इस बात पर प्रकाश डाला गया कि व्यक्तियों को अपनी पेंशन केवल इन सीडेड बैंक खातों में जमा की जानी चाहिए, और लाभ किसी अन्य खाते के माध्यम से नहीं मिल पाएंगे। मंत्री ने सभी बैंक अधिकारियों को पेंशन के निर्बाध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए लाभार्थियों की सिंगल विजिट के दौरान ही निवारण करने के लिए एनपीसीआई और केवाईसी प्रक्रियाओं के एकीकरण कर सभी संबंधित अधिकारियों को सर्कुलर जारी करने के निर्देश दिए।

शिविर में 200 से अधिक लाभार्थियों ने भाग लिया, जिसमें 137 बुजुर्गों और दिव्यांगजनो ने रुकी हुई पेंशन को फिर से शुरू करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा किए। शिविर ने संबंधित बैंकों के माध्यम से समस्याओं के निवारण की सुविधा प्रदान की, जिससे भविष्य में नियमित पेंशन वितरण के लिए एक सुचारू प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके। इस तरह के मेगा कैंप बाकी जिलों में भी आयोजित किए जाएंगे ताकि उन सभी लाभार्थियों को सुविधा मिल सके जिनकी पेंशन हर महीने उनके खाते में नहीं जा रही है।

लाभार्थियों को आरामदायक और व्यवस्थित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतीक्षा हॉल आवश्यक है। मंत्री ने विभाग को जिला कार्यालय आने वाले लाभार्थियों के लिए प्रतीक्षा हॉल के निर्माण प्रक्रिया को शुरू करने के निर्देश दिए। 

मंत्री ने सभी लाभार्थियों के घर-घर जाकर सत्यापन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया जिससे वस्तुतः स्थिति का जायजा मिल सके। 

मंत्री राज कुमार आनंद ने शिविर के कुशल समन्वय की सराहना की और विभाग के साथ-साथ इसमें शामिल बैंकों और कर्मचारियों की उनके बहुमूल्य योगदान के लिए भी सराहना की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी योजनाओं के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए समर्पित हैं, जिससे कोई भी लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ लेने से छूट ना जाए। समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने आगे कहा कि मेगा कैंप प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और लाभ को कुशलतापूर्वक वितरित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है*

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला