सड़क सुरक्षा एवं जिला परिवहन सलाहाकार समिति की बैठक डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न

– सड़क दुर्घटनाओं को कम करने पर हुआ मंथन अभियान चलाकर लोगों को किया जायेगा जागरूक


नोएडा/EROS TIMES : जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम लोगों की मृत्यु हो इसके लिये जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में उनके कैम्प आफिस नोएडा के सभागार में सड़क सुरक्षा एवं जिला परिवहन सलाहाकर समिति की बैठक सम्पन्न हुयी।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारियों का आहवान करते हुये कहा कि मनुष्य का जीवन अमूल्य है और थोड़ी सी लापरवाही के कारण व्यक्ति की सड़क दुर्घटनाओं में अक्समात मृत्यु हो जाती है यह बहुत ही संवेदनशील विषय है। अतः सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा अपने अपने स्तर पर निरन्तर ऐसे प्रयास किये जाये कि जनपद में कम से कम सड़क दुर्घटनायें घटित हो सकें।
डीएम सड़क सुरक्षा एवं जिला सलाहाकार समिति की बैठक में अध्यक्षता करते हुये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होनें कहा कि पूरे जनपद में सड़क दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में जो अति संवेदनशील स्थान है वहाॅ पर साईन बोर्ड स्थापित कराये जाये। सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत से सम्बन्धित जो विभाग एवं एजेन्सी है उनके द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों को समय-समय पर ठीक कराने की कार्यवाही निरन्तर रूप से की जाये ताकि सड़क खराब होने के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना घटित न होने पाये। उन्होनें कहा कि जिस प्रकार से यमुना एक्सप्रेस वे पर ओवर स्पीड वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग द्वारा लाईसेंश निलम्बित एवं निरस्त करने की कार्यवाही की गयी है वह सराहनीय कार्य है जिसके कारण से यमुना एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाओं में कमी आयी है इसीप्रकार की कार्यवाही एक्सप्रेस वे एवं अन्य मार्गो पर भी की जाये। डीएम ने कहा कि नशें की दशा में वाहन चलाने के कारण भी सड़क दुर्घटनायें घटित होती है अतः पुलिस के अधिकारियों एवं परिवहन विभाग के द्वारा सयुक्त कार्यवाही कर समय समय पर अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों के विरूद्ध सख्ती के साथ कार्यवाही की जाये। उन्होनें यह भी कहा कि यातायात नियमों का उल्लघंन करने के कारण भी बहुत सड़क दुर्घटनायें होती है पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा इसके लिये भी नियमित चैकिंग अभियान चलाकर दोषियों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जाये और जो कार्यवाही विभागीय अधिकारियों द्वारा इस दिशा में की जाये उसका प्रचार भी व्यापक स्तर पर किया जाये ताकि अन्य लोग भी यातायात नियमों का पालन करने के लिये बाध्य हो सकें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में जनता की जागरूकता का बहुत ही महत्वपूर्ण विन्दु हंैं। अतः इस दिशा में अधिकारियों के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम समय समय पर बृहद स्तर पर चलाये जाये और स्थानीय नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिये पे्ररित किया जाये ताकि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकें। उन्होनें यह भी कहा कि यदि कही पर सड़क दुर्घटना घटित हो ऐसी परिस्थितियों में उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार मिल जाये इसके लिये भी चिकित्सा विभाग एवं पुलिस विभाग को संयुक्त कार्ययोजना बनाकर उसके अनुसार कार्य किया जाये।
इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात एके झा, नगर मजिस्टेªट नोएडा महेन्द्र कुमार सिह, क्षेत्राधिकारी यातायात, एआरटीओ एस के सिंह, होमेश तिवारी, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 22 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला