Eros Times: भारतीय किसान संघ मध्य भारत के प्रचार प्रसार विभाग की बैठक प्रदेश कार्यालय शिवजी नगर में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के प्रचार प्रमुख सम्मिलित हुए। बैठक में प्रचार प्रसार के विभिन्न विषयो, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया, पत्रकारिता, सामाजिक विषय, किसानों के विषय, प्रेस वार्ता, प्रेस नोट आदि विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्रान्त संगठन मंत्री मनीष शर्मा एवं प्रान्त प्रचार प्रमुख राहुल धूत ने किया। बैठक की अध्यक्षता प्रान्त अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर ने की।
इस बैठक में नर्मदापुरम संभाग के प्रचार प्रमुख शिवमोहन, भोपाल जिला प्रचार प्रमुख विनय सिंह, हरदा जिला प्रचार प्रमुख राजनारायण, शिवपुरी जिला प्रचार प्रमुख सतीश आदि उपस्थित रहे।






