गौतमबुद्धनगर:मतदाता एक्सप्रेस के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के द्वारा जनपद में भेंजी गयी मतदाता एक्सप्रेस के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक।
गौतमबुद्धनगर:
निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जनपद में स्वीप कार्यक्रम चला कर मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए तथा नैतिक मतदान के संबंध में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरुक किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के द्वारा मतदाता एक्सप्रेस बस के द्वारा भी जनपद में मतदाताओं को जागरूक किया गया। देर रात मतदाता एक्सप्रेस कलेक्ट्रेट पहुंची और वहां से अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव कुमार के द्वारा बस को जगत फार्म के लिए रवाना किया गया। देर रात्रि जगत फार्म में जनपद की एक्टिव सिटीजन टीम के माध्यम से मतदाता एक्सप्रेस को जगत फार्म में संचालित करते हुए मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक किया गया ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग नैतिक आधार पर कर सकें। एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्यों में मनजीत सिंह, हरेंद्र भाटी, हरपाल चौहान तथा अन्य प्रतिनिधियों के द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मतदाता एक्सप्रेस के कार्यक्रम को सफल बनाया स्थानीय मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

  • Related Posts

    नोएडा में सपा और कांग्रेस नेताओं को होटल में हाउस अरेस्ट करने का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

    नोएडा। लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों को लेकर नोएडा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने नोएडा पुलिस पर…

    10 अक्टूबर से पहले सियासी घमासान! मोहसिन सैफी, तनवीर हुसैन, अशरफ अंसारी और साहिल शेख के हाउस अरेस्ट का आरोप, बोले—PDA की आवाज़ नहीं दबेगी!

    नई दिल्ली। 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता मोहसिन सैफी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला