नव युवक मित्रमंडल के सौजन्य से सेक्टर 19 के बारात घर में आयोजित सामूहिक विवाह, शादी के बंधन में बंधे 11 जोड़े

Eros Times: नोएडा। कहते हैं, जोड़ियां ऊपर बनकर आती है और धरती पर विवाह में परिवर्तित होती है। इसका साक्षी बने गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में बुधवार को 11 जोड़े, जो धूमधाम से शादी के बंधन में बंधे। नवयुवक मित्र मंडल नोएडा की अगुवाई में इस सामुहिक विवाह में हजारों लोग गवाह बने। इस समारोह में पूर्व विधायक व पूर्व महिला अध्यक्षा बिमला बाथम, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली सहित शहर के तमाम गणमान्य लोग शामिल हुए और वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।

नव युवक मित्रमंडल के सौजन्य से सेक्टर 19 के बारात घर में आयोजित सामुहिक विवाह कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष विकास अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील सिंघला, सेक्रेटरी दीपक गोयल व सुमित अग्रवाल, ज्वाइंट सेक्रेटरी आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष बंसल व चिंकू गुप्ता का अथक प्रयास रहा, जिसके प्रतिफल निर्धन परिवार के 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंध सके।

सर्वप्रथम 11 दूल्हों को सेक्टर 19 के सनातन धर्म मंदिर से वैधानिक तरीके से सुसज्जित कर बैंड बाजों के साथ सेक्टर 27 डीएम आवास होते हुए सेक्टर 19 के टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग से बारात घर पर पहुंचा, जहां शहर के गणमान्य लोगों द्वारा फूल मालाओं के साथ भव्यता पूर्वक स्वागत किया गया। इसके पश्चात वर-वधुओं ने एक दूसरे के गले में जयमाला डालकर एक दूजे का साथी होना स्वीकार किया। 

नवयुवक मित्र मंडल ने इस मौके पर वर-वधुओं के लिए 56 प्रकार के उपहार की व्यवस्था की थी, जिसमें बेड, आलमारी, कूलर, डिनर सेट ( 51), सिलाई मशीन, साड़ी*5 पीस), पैंट- शर्ट ( 2 जोड़ा), सूटकेश, चूल्हा-सिलेंडर, कुकर-कड़ाही, मंगलसूत्र , पायल, चुटकी, कोका , गद्दा, तकिया, बाल्टी सहित अन्य घरेलू सामान और वधुओं के लिए श्रृंगार के सामान शामिल रहे।
इस मौके पर सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 10 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 32 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 12 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां