अरूण सिंह के नेतृत्व में क्रान्ति दिवस पर शहीदों को किया जायेगा याद

Eros Times: गाज़ीपुर रविवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति सदस्यों की एक आवश्यक बैठक पार्टी कार्यालय दुर्गा चौक सकलेनाबाद यूको बैंक के बगल में समिति के वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य रामशब्द सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई और संचालन संघर्ष समिति के महामंत्री मीडिया प्रभारी गौतम मिश्र एडवोकेट ने किया बैठक में विशेष रूप से सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक और जिला सहकारी समिति के पुर्व चेयरमैन अरुण कुमार सिंह उपस्थित रहे । इस बैठक में 9 अगस्त 2023 को क्रांति दिवस के दिन शहीदों को श्रंद्धाजलि देने व भारत की एकता अखंडता व सम्प्रभुता की रक्षा के लिए संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया । ,क्रांति दिवस के दिन श्रंद्धाजलि सभा एवं संकल्प दिवस सरजू पांडेय पार्क कचहरी में 10 बजे दिन से 2 बजे दिन तक मनाया जाएगा ।

बैठक में आये हुए लोगो के साथ साथ जनता जनार्दन की समस्याओं को भी नेता अरुण सिंह ने सुना समाधान के लिए अधिकारियो से बात किया एवं जिनसे बात नही हो सकी उनसे बात कर निदान करने का लोगो को भरोसा दिलाया जिसमे ताजपुर ग्रामसभा के रास्ते की समस्या का तुरन्त नीदान किया, सहेड़ी गांव में कैलास बिंद की जमीन पर दबंगो के कब्जे को हटाने के लिए बात किया, नदिया खातून एवं इनके परिवार से आई महिलाओं व ग्राम बहुआरा दिलदार नगर की समस्या को सुन कर अधिकारियों से बात करने का भरोसा दिलाया रामप्रसाद गुप्ता अगस्ता, विजय पासी रेवासा, रामवृक्ष बिंद रूही पुर ने भी अपनी अपनी समस्याओं ने प्रार्थना पत्र दिया जिसपर करवाई कराने हेतु आश्वस्त किया।

 बैठक में प्रमुख रूप से अरविंद सिंह, भीम सिंह, सन्तोष बिंद, अमरेश यादव ,प्रदीप श्रीवास्तव ,कमलेश सिंह, राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

बैठक के बाद नेता अरुण सिंह 9 अगस्त के कार्यक्रम के तैयारी की सिलसिले में सरजू पांडेय पार्क कचहरी जाकर स्थलीय निरक्षण भी किया और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश भी दिया।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 9 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया