नोएडा। सेक्टर-34 में स्थित ‘अपना घर आश्रम’ में प्रभुजी के लिए आयोजित हुए होली मिलन कार्यक्रम में पूज्यनीय संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराई वही वरिष्ठ समाजसेवी उमाशंकर गर्ग मुख्य अतिथि भी उपस्थित रहे l

होली मिलन कार्यक्रम में प्रभुजी, अपना घर आश्रम की समस्त कार्यकारिणी सेवाधारी व बड़ी संख्या में आश्रम में उपस्थित शहर के समाजसेवी व गणमान्य लोगों ने साथ बड़े हर्षोल्लास साथ फूलों की होली खेली।इसके साथ ही ‘अपना घर आश्रम’ में रहने वाले प्रभुजी व विभिन्न कलाकारों ने सुंदर नृत्य और झांकियों की प्रस्तुति दी।







