महान समाजसेवी थे महात्मा ज्योति राव फूले – गोपाल यादव

गाजीपुर समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर शिक्षा क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।

गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश और समाज में फैली कुरीतियों और कुप्रथाओं के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि वह महान समाज सेवी थे । लड़कियों की शिक्षा के लिए किया गया उनका योगदान यह देश कभी नहीं भूल सकता। देश में लड़कियों को शिक्षा देने केलिए उन्होंने ही महाराष्ट्र में पहला कन्या पाठशाला खोला । वह 19वीं सदी के आमूल परिवर्तन वाली और उदारवादी विचारक थे । उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों और कुप्रथाओं के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे।उन्होंने समाज के निम्न तबकों के सम्मान,हक और अधिकार के लिए हमेशा आवाज बुलंद किया ।वह नारी शिक्षा और विधवा विवाह और किसानों के हित में तमाम उल्लेखनीय कार्य किया।वह बाल विवाह विरोधी थे । महिला शिक्षा के सवाल पर रूढ़िवादियों ने उनका जमकर विरोध किया और पिता माता पर दबाव बनाकर उन्हें और उनकी पत्नी को घर से बाहर निकलवा दिया। तमाम विरोध के बावजूद वह अपने रास्ते से डिगे नहीं और महिलाओं को शिक्षित करने के सवाल पर अपना संघर्ष जारी रक्खा । आज मुल्क को उनके जैसे संत और समाजसेवी की सख्त जरूरत है ताकि देश में फैली कुरीतियों को समाप्त किया जा सके और देश में सुख शांति स्थापित की जा सकें ।

इस गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, निजामुद्दीन खां, अशोक कुमार बिंद, सदानंद यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, परशुराम बिंद,अतीक अहमद राईनी,मदन सिंह यादव, सुभाष यादव गुड्डू,कमलेश यादव,राजेश यादव ममता यादव अभिनव सिंह छन्नू यादव नफीसा बेगम, अमित ठाकुर,वंश बहादुर कुशवाहा रीता विश्वकर्मा  रीना यादव धर्मेन्द्र यादव विशाल मद्धेशिया विजय शंकर यादव दीपक उपाध्याय जितेन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

  • admin

    Related Posts

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    नई दिल्ली। इंडियन एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के प्रमुख आयोजनों में शामिल इंडियन डीजे एक्सपो-2026 का 11वां संस्करण 19 से 21 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में…

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन