नोएडा:EROS TIMES: भाजपा की मोदी और योगी सरकार द्वारा राजनैतिक लाभ के लिए हिन्दू मुस्लिम , गाय , मंदिर- मस्जिद के नाम पर दंगे करा धार्मिक उन्माद फैलाने और रोहित वेमुला की तरह दलितों पर लगातार उत्पीड़न करने एवं देश में फैलाई जा रही अराजकता व नफरत को रोकने तथा देश मे सदभावना और हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाईयों में आपसी भाईचारे के रिश्ते को मजबूत करने एवं शांति हेतु कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आज देश व्यापी उपवास के आव्हान पर महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में सैक्टर – 19 सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर उपवास पर बैठे।
उपवास में शामिल लोगो में महानगर अध्य्क्ष मुकेश यादव,राजेन्द्र अवाना, कृपाराम शर्मा, पवन शर्मा, पुष्पा काण्डपाल,लियाकत चौधरी,सतेन्द्र शर्मा,गोतम अवाना,ललित अवाना,ऋषि गौतम,अख्तर खान,गुड़िया चौहान, मधु, विक्रम सेठी, जे सी मिश्रा,केप्टन पीएस रावत,यतेन्द्र शर्मा,दया शंकर पाण्डेय,राजकुमार त्यागी,राजकुमार भारती,गुड्डू खान,शहाबुदीन,इंदरजीत तिवारी,अशोक शर्मा,विक्रम चौधरी,सतीश पांचाल,जितेंद्र शर्मा,नितीश अवाना,रिज़वी आबास,फईम अहमद,राजू चौहान,देव,पंकज,कर्मवीर एवं अरुण प्रधान सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्धित रहे।






