रंगदारी मांगने वालों पर कठोर कार्यवाही होगी- डा0 अजय पाल शर्मा

नोएडा:EROS TIMES:  बीते दिन नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के सैक्टर-6, स्थित सभागार में नव नियुक्त वरि0 पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक (नगर) अरूण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक (यातायात) अनिल कुमार झा, पुलिस अधीक्षक (अपराध), प्रीतिबाला गुप्ता, सी0ओ0 (इन्डस्ट्रीज) सतीश कुमार ,सी0ओ0(प्रथम) पियूष कुमार सिंह, ए0एस0पी0 अनिल कुमार ,सी0एफ0ओ0 ए0के0 सिंह तथा सभी थानाध्यक्ष एंव चैकी इंचार्जो के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया है।

बैठक में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ उद्यमियों एंव विभागीय अधिकारियों के साथ आपसी ताल-मेल एंव सामजस्य बैठाने के बारे में चर्चा की गई तथा एक ज्ञापन वरि0 पुलिस अधीक्षक महोदय को सौंपा जिसमें आयकर विभाग के नाम पर उद्यमियों से इकाई में आय-कर सर्च करने,यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण समस्या, औद्यौगिक सैक्टरों में लगने वाली अवैध मार्केट, वन-वे व्यवस्था को समाप्त न करने, विपरीत दिशा से चलने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने आदि समस्याओं से अवगत कराया गया ।

इस अवसर पर एन.ई.ए. अध्यक्ष विपिन मल्हन ने वरि0 पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा, तथा सभी पुलिस अधिकारियों को एन0ई0ए0 में पधारने पर धन्यवाद दिया तथा कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा प्रदेश को अपराध मुक्त करने की है और उसमें आप जैसे अधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं । आपके इन प्रयासों से उद्यमियों में विश्वास बढ़ा है तथा प्रदेश में स्वच्छ वातावरण तैयार हो रहा है । आपके कुशल नेत्त्व में माननीय प्रधानमंत्री जी की मेक इन इंडिया एवं मुख्य मंत्री जी की औद्यौगिक विकास योजना को सफलता मिलेगी और इसमें गौतमबुद्ध नगर विशेष भूमिका निभाएगा ।

वरि0 पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा जी ने कहा कि हम पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये जा चुके हैं कि लोगों के साथ सही व्यवहार करें अगर कोई पुलिस विभाग का अधिकारी गलत व्यवहार करता है तो उसकी शिकायत कें हम उचित कार्यवाही करेगें । उन्हेाने कहा कि रंगदारी को लेकर पहले भी काफी शिकायतें आती रही हैं ।

सरकार की मंशा है कि रंगदारी मांगने वालों पर कठोर कार्यवाही हो । और हम विश्वास दिलाते है कि हम 100 प्रतिशत रंगदारी या अपराधिक घटनाओं पर विराम लगायेगें । हम उद्यमियों की सभी शिकायतों का तत्काल निवारण करने के हर संभव प्रयास किये जायेगे । पुलिस विभाग एंव उद्यमियों में आपसी तालमेल एंव सहयोग बनाने हेतु समय-समय पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा ।

आयकर विभाग के नाम पर आ रही फेक काल के उद्यमियों के प्रशनों के जवाब में पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार जी ने कहा कि आप लिखित में शिकायत करें हमारा साईबर सेल बहुत मजबूत है जल्द ही दोषी सलाखों के पीछे होगें ।

एक प्रशन के जवाब में पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अनिल कुमार झा जी ने कहा कि आटो तथा ई रिक्शा पर हम लगातार कार्यवाही कर रहे हैं लगभग 700 ई-रिक्शा सीज किए जा चुके है तथा 1500 से 2000ई-रिक्शा शहर से बाहर चले गये है और 1300 ई-रिक्शा रजिस्टर्ड किए गये हैं । आटो एंव ई-रिक्शा के रूट निर्धारण एंव उनके रंग पर भी विचार कर शीघ्र ही कार्यवाही करेगें ।

बैठक के पश्चात् एन0ई0ए0 द्वारा पुलिस अधिकारियों को एन0ई0ए0 अध्यक्ष एंव सभी पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किए गये ।
नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, महासचिव वी0के0सेठ, वरि0 उपाध्यक्ष राकेश कोहली, हरीश जोनेजा, धर्मवीर शर्मा, उपाध्यक्ष श्री सुधीर श्रीवास्तव, श्री मोहन सिंह,मो0 इरशाद, किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष शरद चन्द्र जैन, सचिव कमल कुमार, आलोक गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा, सह कोषाध्यक्ष पियूष मंगला, के साथ-साथ प्रदीप मेहता, अमरजीत सिंह, अतुल मित्तल, एल0वी0 सिंह, इन्दरपाल खांडपुर, अमित तारा, अशोक वास्तव, ए0के0अरोड़ा, श्री अनूप भण्डारी, राजीव गोयल, अजय अग्रवाल, वी0पी0 कत्याल, जगदीश खुराना, राजेश गुप्ता एच.के. गौतम, अनिल खन्ना, आर.के.सूरी, रामजीवन सिंह, सहित भारी संख्या में उद्यमी मौजूद थे ।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित