लायन्स आई हॉस्पिटल ने किया 18 मरीजो के मोतियाबिंद का ऑपरेशन

EROS TIMES: गाजियाबाद लायंस क्लब द्वारा आंखों के मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु ग्राम वैलाना तहसील सिकंदराबाद जिला बुलन्दशहर में शिविर लगाया गया। जहां उपस्थित मरीजों की आंखों की जॉच लायन्स आई हॉस्पिटल गाज़ियाबाद के डॉक्टर लतीशा द्वारा किए जाने पर 18 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य पाए गए। जिनकी शुगर व बीपी की जांच करने के बाद इन्हें सुविधाजनक वाहनों द्वारा लायंस आई हॉस्पिटल कवि नगर गाजियाबाद में पहुंचाया गया। और 4 अप्रैल 2023 को इन सभी मरीजों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद का ऑपरेशन संपन्न कराया गया।

सभी मरीजों की आंखों की पट्टी खोल कर जांच कर एक हफ्ते की दवा और काले चश्मे देकर वैलाना गांव वापस पहुंचा दिया जाएगा।इस कार्यक्रम की  व्यवस्था एवम सफलता का विषेश श्रेय सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहे लायन्स क्लब नोएडा के सक्रिय कार्यकर्ता और लायंस डिस्ट्रिक 321सी 1 के डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन उमेश कुमार को जाता है। लायन विपिन बंसल सिंह, लायन पूनम गुप्ता, लायन राजेश सिंघल, लायन साधना सिंघल और कई अन्य लायन मेंबरों के सहयोग के साथ साथ लायन सदस्य लायन अशोक श्रीवास्तव जी संस्थापक नवरत्न फाउंडेशन की सक्रिय सहभागिता से अट्ठारह बुजुर्गों के आंखों की रौशनी वापस लौट आई। ग्राम बैलाना के अति विशिष्ट समाजिक कार्यकर्ता श्री बलराम काका का बेहद सराहनीय सहयोग रहा।लायन्स आई हॉस्पिटल कवि नगर गाज़ियाबाद से 5 अप्रैल मरीजों की छुट्टी करवा कर उचित वाहनों द्वारा ग्राम वैलाना पहुंचा दिया जाएगा। आगे भी यदि किसी को भी मोतियाबिंद हो और वह आर्थिक रूप से कमजोर हो तो वह लायन उमेश कुमार को मोबाइल नम्बर 9899046565 पर संपर्क करें।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव