EROS TIMES: अमर कॉलोनी /नजफगढ़। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि दिल्ली शहर में विकास के नाम पर आए दिन डीडीए द्वारा गरीब लोगों के मकानों एवं झुग्गियों को तोड़ा जा रहा है। डीडीए द्वारा 2019 में अमर कॉलोनी नजफगढ़ में मकानों को यह कहकर तोड़ दिया गया कि यहां से रोड निकाला जाना है। कॉलोनी के सभी नागरिकों ने अपने मकानों को बचाने के लिए वहां के वर्तमान सांसद प्रवेश वर्मा जी से मुलाकात की और उन्हें पूरी बात बताई। जाट बाहुल्य आबादी होने के कारण प्रवेश वर्मा जी के द्वारा इन्हें किसी भी प्रकार की कोई मदद नहीं दी गई। साथ ही आसपास में बने अवैध तौर पर कारखानों एवं गोदाम कंपनियों को बचाने के लिए प्रवेश वर्मा ने रोड को दूसरी ओर से घुमाया जिससे कि इन सभी लोगों के मकान डीडीए द्वारा तोड़ दिए गए।लोकल प्रशासन डीडीए एवं राजनीतिक लोगों से धोखा खाए हुए सभी लोग अब महामहिम राष्ट्रपति की शरण में अपनी बात रखने जा रहे हैं।

दिनांक 16 अप्रैल 2023 को भारतीय गौरव संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैयालाल राठौर एवं जितेंद्र अत्री राष्ट्रीय महासचिव इन सभी लोगों से मिलने पहुंचे और इन सभी लोगों से महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम पत्र लिखवाए। भारतीय गौरव संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैयालाल राठौर का कहना है कि जब 2008 में यह पूरी जमीन डीडीए ने अपने कब्जे में ले ली थी तो तब से लेकर 2019 तक यहां पर किसके कहने पर जमीनों को बेचा जाता रहा। यहां यह बात साफ साफ नजर आ जाती है कि यहां के भू माफियाओं ने लोकल प्रशासन एवं शासन के अधिकारियों को रिश्वत खिलाकर यहां के लोगों को धोखा देकर जमीनों को बेचा। कन्हैयालाल राठौर का कहना है कि वह इनकी लड़ाई को अंतिम छोर तक लेकर जाएंगे और इन्हें इनके आवास का अधिकार दिला कर रहे। भारतीय गौरव संघ जल्द ही पुनर्वास की मांग को लेकर एक जन आंदोलन प्रारंभ करें।






