आईएमए भवन में आयुर्वेद एषणा द्वारा यकृत विकारों की आयुर्वेदिक चिकित्सा पर व्याख्यान आयोजित

Eros Times: गाजियाबाद राजनगर आईएमए भवन में आयुर्वेद एषणा द्वारा यकृत विकारों की आयुर्वेदिक चिकित्सा पर व्याख्यान आयोजित किये गये । इस संगोष्ठी में यकृत विकार जैसे हेपेटाइटिस कामला कुंभकामला हलीमक जैसे गंभीर रोगोंपर चर्चा की गई है सिरोसिस ऑफ लिवर जैसी गंभीर और जानलेवा रोगों को आयुर्वेदिक चिकित्साद्वारा कैसे ठीक किया जा सकता है पीलिया की बीमारी क्यों होती है क्या चिकित्सा है इन विषयों पर पूर्ण विस्तार में व्याख्या की गई है साथ ही नई संभावनाओं को भी तलाशा गया । इसमें शहर के प्रसिद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ विनोद शर्मा ने विस्तार में यकृत विकारों की चिकित्सा पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे किन औषधियों से इन लोगों का ठीक किया जा सकता है, और बचाव भी किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त डॉ रजत गोयल (रोहतक) ने भी यकृत विकारों की पंचभौतिक चिकित्सा पर विस्तार से प्रकाश डाला जिससे सभी चिकित्सकों ने बहुत सराहा।

डॉ रजनी दुबे ने यकृत विकारों की आहार-विहार पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इन लोगों में क्या खाएं क्या ना खाएं महत्वपूर्ण जानकारी रोगों की चिकित्सा के लिए अत्यंत आवश्यक है । इस संगोष्ठी मैं शहर के कई प्रमुख चिकित्सक भी थे जिन्होंने आयुर्वेद एषणा के इस प्रयास को बहुत सराहा । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ आरती बंसल एम. डी. फिजिशियन ने की और नोएडा के तिरुपति आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर मोहिता शर्मा मुख्य अतिथि थी, उन्होंने यकृत विकारों पर आयोजित इस संगोष्ठी की बहुत प्रशंसा की और आगे भी इसी प्रकार से अन्य रोगों पर चर्चा करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर आयुर्वेदाचार्य डॉ आनंद वशिष्ठ द्वारा लिखित उदर रोग निदान एवं चिकित्सा पुस्तक  का सभी मंचासीन चिकित्सकों ने विमोचन किया इस अवसर पर डॉ आनंद वशिष्ट ने सभी का आभार जताया । विश्व आयुर्वेद परिषद के सदस्य एवं कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि इस संभाषा परिषद में रोहतक दिल्ली नोएडा गाजियाबाद के लगभग सैकड़ों  चिकित्सकों  ने भाग लिया – ये न केवल आयुर्वेद एषणा के लिए बल्कि पूरे आयुर्वेद जगत के लिए गौरव की बात है ।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीरज गर्ग ने किया अन्यों में डॉ. आनंद वशिष्ठ, डॉ प्रशांत डॉ निधि गर्ग, डॉ. सोनिया कृपाल डॉ. शिल्पी गुप्ता डॉ. कमल शर्मा, डॉ. नीतू अग्रवाल डॉ. काजल थे ।सभा के अंत में डॉ. मोहिता शर्मा डॉ. आरती बंसल जी को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम को भारतवर्ष की प्रसिद्ध आयुर्वेदिक फार्मा कंपनी चरक फार्मा प्राइवेट लिमिटेड ने आयोजित किया ।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’