60 मिलियन डॉलर की सीरीज बी फंडिंग का नेतृत्व, 10 मिलियन डॉलर का निवेश

Eros Times: बीम्स फिनटेक फंड ने इस दौर का नेतृत्व किया जबकि मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप, इंक. (“एमयूएफजी”) और यूराजियो प्रबंधित अपने इंश्योरटेक फंड के जरिए बीएनपी परिबास कार्डिफ ने इसमें निवेश किया, मौजूदा निवेशकों में टीवीएस कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स एसेट मैनेजमेंट और अवतार वेंचर्स ने भी भाग लिया
कंपनी की योजना मार्केटिंग में निवेश करने, भारत के भीतरी इलाकों में अपनी वितरण उपस्थिति का और विस्तार करने, अपने टेक प्लेटफॉर्म को बढ़ाने, इन-ऑर्गेनिक विकास के अवसरों का पता लगाने और भारत में बीमा क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए रिइंश्योरेंस जैसी नई पहल में निवेश करने की है

12 अक्टूबर 2023: इंश्योरेंसदेखो, भारत की प्रमुख इंश्योरटेक कंपनी, ने अपने मौजूदा सीरीज बी फंडिंग राउंड में 60 मिलियन डॉलर की पूंजी जुटाई है। भारत की अग्रणी इंश्योरटेक कंपनी के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। हाल में जुटाई गई पूंजी में इक्विटी और डेट दोनों ही विकल्प शामिल हैं और कंपनी मौजूदा निवेशकों का भरोसा बनाए रखने के साथ ही इस दौर में नए प्रमुख निवेशकों को अपने साथ जोड़ने में कामयाब रही है। 2023 में गुरुग्राम में शुरू हुए इस स्टार्टअप के लिए यह दूसरा फंडिंग राउंड है। इसके साथ ही कंपनी अब तक कुल 200 मिलियन डॉलर से अधिक की पूंजी जुटा चुकी है, जिससे अग्रणी भारतीय इंश्योरटेक के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत हो गई है।

भारत-केंद्रित बीम्स फिनटेक फंड ने इस दौर का नेतृत्व किया, जबकि जापानी दिग्गज मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप, इंक. (“एमयूएफजी”), यूरोपीय निवेश प्रमुख यूराजियो प्रबंधित अपने इंश्योरटेक फंड के माध्यम से बीएनपी परिबास कार्डिफ और योगेश महनसरिया फैमिली ऑफिस इस दौर में नए निवेशक के तौर पर शामिल हुए। वहीं इंश्योरेंसदेखो के मौजूदा निवेशकों टीवीएस कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स एसेट मैनेजमेंट और अवतार वेंचर्स ने भी निवेश करते हुए कंपनी ने अपने भरोसे का प्रदर्शन किया है। फरवरी में, इंश्योरेंसदेखो ने सीरीज ए फंडिंग में 150 मिलियन डॉलर की पूंजी जुटाई थी, जो दक्षिण एशिया में किसी इंश्योरटेक द्वारा जुटाई गई सबसे बड़ी रकम थी।

एक साल में 200 मिलियन डॉलर से अधिक की पूंजी जुटाते हुए इंश्योरेंसदेखो न केवल अग्रणी भारतीय इंश्योरटेक के रूप में उभरा है; बल्कि उन कुछ स्टार्टअप की सूची में शामिल हो गई है, जो एक ही वर्ष में बड़ी सीरीज ए और बी फंडिंग जुटाने में सफल रहे हैं। फंडिंग की कमी को देखते हुए यह एक बड़ी उपलब्धता है। यह विशेष फंडिंग इंश्योरेंसदेखो के हर भारतीय का बीमा करने के नजरिए और उनके मजबूत बिजनेस मॉडल की मिसाल है।

इस फंडिंग राउंड से जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल अपनी मार्केटिंग गतिविधियों को बढ़ाने, भारत के भीतरी इलाकों में अपनी वितरण उपस्थिति को और विस्तारित करने, अपने तकनीकी प्लेटफॉर्म को बढ़ाने, इन-ऑर्गेनिक विकास के अवसरों का पता लगाने के साथ रिइंश्योरेंस जैसी नई पहल को आगे बढ़ाने में किया जाएगा, ताकि भारत में बीमा क्षेत्र का लोकतांत्रिकरण और उसमें क्रांतिकारी बदलाव लाया जा सके।

बीम्स फिनटेक फंड के मैनेजिंग पार्टनर सागर अग्रवाल ने कहा, “हमने भारत में बीमा के निर्माण और वितरण में चुनौतियों की पहचान करने के लिए इंश्योरटेक क्षेत्र में काफी समय बिताया है। भारत में बीमा क्षेत्र कम पहुंच, भरोसे की कमी, गलत बिक्री, सीमित पहुंच और महंगे उत्पाद जैसी समस्याओं से ग्रस्त है। इस जटिल क्षेत्र में, हमने अंकित अग्रवाल और ईश बब्बर की अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली टीम के नेतृत्व में इंश्योरेंसदेखो को देखा, जो न कवेल बीमा पहुंच की समस्या का समाधान कर रहे हैं बल्कि विश्वास को बढ़ावा देते हुए भारत में लाखों लोगों को मानसिक सुकून दे रहे हैं। विविध और तेजी से बढ़ते भारतीय बीमा बाजार में, जहां सुरक्षा और वित्तीय सुरक्षा सबसे महत्‍वपूर्ण है, वहां विकास की अपार संभावनाएं हैं और इंश्योरेंसदेखो इस अवसर का लाभ उठाने के लिए एक मजबूत मंच का निर्माण कर रहा है।”

इंश्योरेंसदेखो के सीईओ और फाउंडर अंकित अग्रवाल ने कहा, “हमारा मकसद हमेशा से सभी भारतीयों के लिए बीमा को सुलभ और यूजर के अनुकूल बनाना रहा है। यह फंडिंग हमारी इन कोशिशों में तेजी लाने, अधिक ग्राहकों तक पहुंचने और इंश्योरटेक क्षेत्र में और कुछ नया करने में मदद करेगा। भारत में बीमा क्षेत्र तकनीक-समर्थित क्रांति की ऊंचाई पर है और मेरा मानना है कि इंश्योरेंसदेखो इस बदलाव का नेतृत्व करने की स्थिति में खड़ा है।”

अंकित अग्रवाल और ईश बब्बर ने 2017 में इस स्टार्टअप की शुरुआत की थी। अपनी स्थापना के बाद से इसकी विकास यात्रा शानदार रही है। कंपनी इस वित्त वर्ष में 3,600 करोड़ रुपये की प्रीमियम आय को हासिल करने की राह पर है और मार्च 24 तक इसका अपने प्लेटफॉर्म पर 2,00,000 एजेंट पार्टनर जोड़ने का लक्ष्य है। फिलहाल इंश्योरेंसदेखो 1500 से अधिक क्षेत्रों में मौजूद होते हुए देश भर के 98% पिन कोड को कवर करता है। इसे टियर 2 और उससे आगे के क्षेत्रों से 90% से अधिक प्रीमियम मिलता है। इंश्योरेंसदेखो ने अब तक 6 मिलियन से अधिक ग्राहकों को सेवा दी है और वर्तमान में यह हर मिनट 12¹ भारतीयों का बीमा कर रहा है।

कार देखो ग्रुप के सीईओ और सह-संस्थापक अमित जैन ने कहा, “इंश्योरेंसदेखो तेजी से विस्तार करने के साथ ही उपलब्धियों को हासिल कर रहा है। जुटाई गई पूंजी इसके विकास को तेजी देगी और एक विश्वसनीय बीमा प्लेटफॉर्म के माध्यम से वंचित बाजारों तक पहुंचने का मौका देगा। यह निवेश कंपनी को देश भर में बीमा पैठ बढ़ाने के अपने नजरिये के एक कदम और करीब लाता है। बेहतरीन टीम के साथ अंकित और ईश के मजबूत नेतृत्व में, इंश्योरेंसदेखो ने भारत में इंश्योरटेक क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाते हुए बेमिसाल सफलता का प्रदर्शन किया है। इंश्योरेंसदेखो तकनीक का लाभ उठाते हुए भारत के बीमा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाना जारी रखेगा ताकि भारत के सभी लोगों के लिए बीमा को सुलभ बनाया जा सके।”

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 24 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला