पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में नोएडा, दादरी एवं जेवर को लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

EROS TIMES: नोएडा सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में जिला गौतमबुद्ध नगर के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र नोएडा, दादरी एवं जेवर को लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई जिसमें सांसद गौतमबुद्धनगर, अध्यक्ष-हाउसिंग कमेटी  एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार डा. महेष शर्मा , दादरी विधायक  तेजपाल नागर , एमएलसी गण  श्रीचंद शर्मा  एवं  नरेंद्र भाटी , सांसद प्रतिनिधि संजय बाली के साथ पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह , जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर  मनीष कुमार वर्मा एवं जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था को और कैसे सुदृढ़ किया जाये इसको लेकर कई मुद्दो पर सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखे एवं सुझाव दिया तथा कहा कि गौतमबुद्धनगर के जिलों में नोएडा और दादरी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त किया जायें साथ ही मैट्रो स्टेशनों एवं मार्केटों में वाहनों से लगने वाले जाम एवं नोएडा में पार्किग व्यवस्था ठीक किया जाये। ई-रिक्षा एवं आटो के लिए स्टैण्ड चिन्हित किये जाये। साईवर क्राईम की घटनायें जो बढ़ रही है उसको रोकने के लिये जागरूकता अभियान चलाया जायें इससे परेशान होने वाले नागरिकों को पुलिस द्वारा जल्द समाधान कराया जाये। नोएडा के सभी सैक्टरों एवं गांवों में पुलिसिंग पेट्रोलिंग बढायी जाये जिससे अपराधियों में भय पैदा हो जिससे कोई अप्रिय घटना न हो। थानों में जो भी पीडित शिकायत लेकर जायें उच्चाधिकारी द्वारा उसकी बात को धैर्य से सुना जायें। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर आये दिन दुर्घटनायें होती है इसके लिए वहां पर पेट्रोलिंग बढायी जाये। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी जानी चाहिये। जिससे कोई अप्रिय घटना न हो। नोएडा में कानून व्यवस्था को जो अच्छे से चलाया जा रहा है और अच्छी हो इसके लिए समय-समय पर नोएडा की सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा होती रहनी चाहिये जैसे व्यापार मंडलों, एन.ई.ए., आर.डब्ल्यू.ए., ए.ओ.ए. एवं धार्मिक सामाजिक संगठनों के साथ निरंतर बैठक होनी चाहिये। पुलिस सदैव सबकी मदद के लिए आगे तत्पर रहे इसी को लेकर हम सभी अपने क्षेत्र की कानून व्यवस्था को ठीक रखने में एक दूसरे को सहयोग करेंगे।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में सपा और कांग्रेस नेताओं को होटल में हाउस अरेस्ट करने का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

    नोएडा। लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों को लेकर नोएडा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने नोएडा पुलिस पर…

    10 अक्टूबर से पहले सियासी घमासान! मोहसिन सैफी, तनवीर हुसैन, अशरफ अंसारी और साहिल शेख के हाउस अरेस्ट का आरोप, बोले—PDA की आवाज़ नहीं दबेगी!

    नई दिल्ली। 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता मोहसिन सैफी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला