विद्यार्थियों की मदद करने के लिये एआई-आधारित नया उत्‍पाद स्‍टूडेंट एकोमोडेशन जीपीटी.एआई लॉन्‍च किया

यह एआई टूल विद्यार्थी को आवास के कई विकल्‍प प्रदान करने से पहले उनकी पसंदीदा जगह, बजट और दूसरी आवश्‍यकताओं का ध्‍यान रखकर प्रक्रिया को परेशानीरहित और सुविधाजनक बनाएगा

Eros Times: एआई एक जाना-पहचाना शब्‍द बन चुका है। आईटी सेवाओं, बैंकिंग और शिक्षा में काम आ रहे एआई ने लगभग हर उद्योग में प्रवेश किया है और सुविधा के बेजोड़ स्‍तर की पेशकश की है। क्‍या हो, अगर इससे विद्यार्थियों को मदद मिले, खासकर उन विद्यार्थियों को जो पढ़ाई के लिये विदेश जाने को इच्‍छुक हैं? दुनिया के प्रमुख स्‍टूडेंट हाउसिंग प्‍लेटफॉर्म यूनिवर्सिटी लिविंग ने एआई से चलने वाला एक नया टूल स्‍टूडेंटएकोमोडेशनजीपीटी.एआई लॉन्‍च किया है। इस टूल की मदद से विद्यार्थी अपनी आवश्‍यकताओं के अनुसार सबसे उपयुक्‍त आवास खोज सकते हैं।

आवास को खोजने की उबाऊ प्रक्रिया आसान बनाने के लिये डिजाइन‍ किया गया यह नया टूल मिनटों में अपने लिये आदर्श आवासों से विद्यार्थियों का परिचय कराएगा और उन्‍हें कई उपलब्‍ध विकल्‍प दिखाएगा। यह एआई टूल विद्यार्थी की पसंदीदा जगह, बजट और अन्‍य जरूरतों का ध्‍यान उन्‍हें आवास के लगभग असीमित विकल्‍प देने से पहले रखेगा और इस प्रकार प्रक्रिया को परेशानीरहित और सुविधाजनक बनाएगा।

स्‍टूडेंटएकोमोडेशनजीपीटी.एआई एक व्‍यापक प्‍लेटफॉर्म है, जो विद्यार्थियों की आवश्‍यकताओं पर केन्द्रित है और सबसे बढ़िया, यानि किफायती और आरामदायक आवास खोजने के लिये इसमें एक निजीकृत सर्च बार है। यह एआई प्‍लेटफॉर्म बुकिंग की प्रक्रिया में भी विद्यार्थियों की सहायता करता है और‍ विद्यार्थियों को आसानी से अपने अस्‍थायी घर खोजने में सक्षम बनाता है। इसके अलावा, अपना कीमती समय बचाने और मुश्किल खोज से बचने में विद्यार्थियों की सहायता करने के लिये स्‍टूडेंटएकोमोडेशनजीपीटी.एआईआपकी खर्च करने की आदतों का ध्‍यान रखने वाले और निजीकृत बजट प्रदान करने वाले कॉस्‍ट ऑफ लिविंग कैलकुलेटर से मिनटों में ही एक शहर विशेष में रहने के खर्च के बारे में जानकारी देता है।

यूनिवर्सिटी लिविंग के सीईओ और संस्‍थापक श्री सौरभ अरोड़ा ने कहा, “हम स्‍टूडेंट एकोमोडेशन इंडस्‍ट्री में एक गेम-चेंजर के तौर पर स्‍टूडेंटएकोमोडेशनजीपीटी.एआई को पेश करते हुए उत्‍साहित हैं। यूनिवर्सिटी लिविंग विद्यार्थियों को शानदार और निजी अनुभव देने और घर से दूर एक परफेक्‍ट घर खोजने की प्रकिया को आसान बनाने के लिये प्रतिबद्ध है। एआई की ताकत के साथ हमारा मानना है कि हमारा नया टूल StudentAccommodationGPT.ai विद्यार्थियों द्वारा उनका आदर्श आवास खोजने और उसे पाने के तरीके को नए अंदाज में पेश करेगा।‘’

यूनिवर्सिटी लिविंग विद्यार्थी आवास के क्षेत्र में नवाचार के लिये लगातार आगे रही है और यह विद्यार्थियों को बेजोड़ अनुभव देने पर फोकस करती है। स्‍टूडेंटएकोमोडेशनजीपीटी.एआई की पेशकश के साथ यह प्‍लेटफॉर्म चीजों को नये स्‍तर पर लेकर जा रहा है और विद्यार्थियों को बेजोड़ सुविधा तथा किफायत प्रदान कर रहा है।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज