नोएडा, इरोस टाइम्स: लघु उद्योग भारती नोएडा (गौतमबुद्धनगर) शाखा द्वारा संगठन स्थापना दिवस का आयोजन भाउराव देवरस विद्यामंदिर, सेक्टर-12 के कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य प्रतिभाएं तथा उद्योगपति उपस्थित रहे। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के विकास हेतु प्रयासरत एक गैर सरकारी संस्था है। लघु एवं सूक्ष्म इकाईयों को विकास हेतु तथा उनकी समस्याओं का निवारण करने हेतु इसका गठन 1994 में किया गया था। यह एक राष्ट्रीय संगठन है। इसकी 350 इकाइयों, 400 से अधिक जिलों तथा औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत है।
भारत की अर्थव्यवस्था एक तेज़ी उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। वर्त्तमान में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर पर प्रशासन में हुई परिवर्तनों के परिपेक्ष में इन का बहुत महत्व है। एन0 के0 खरवंदा ने संगठन का राष्ट्रीय एवं शाखा स्स्थर पर परिचय दिया। सुभाष चुघ ने गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक इकाईयों द्वारा झेली जा रही समस्याओं का हवाला दिया तथा सरकार से इनके निवारण हेतु सुझाव भी दिया। अन्य वक्ताओं में जनक भाटिया, अश्विनी आदि ने अपने विचार रखें। हर्ष चतुर्वेदी ने कैशलेस लेनदेन के सन्दर्भ में भीम एप्लीकेशन का विवरण देते हुए परिचय कराया।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य विधमान थे, जिनमे जनक भाटिया, अरविन्द विरानी, सुधीर गोयल, सीए राजन गर्ग, विजय ढल, परमात्मा शरण बंसल, अशोक गोयल समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।






