घाटी में आतंकियों के खिलाफ छिड़ा अब तक सबसे बड़ा ऑपरेशन, मैदान में करीब चार हजार जवान।

श्रीनगर,इरोस टाइम्स: आतंकियों के पूरी तरह से खात्मे के लिए सेना ने घाटी में अब एक अभूतपूर्व अभियान छेड़ दिया है। आप को बता दें कि शोपियां जिले में करीब 4 हजार से ज्यादा जवान उतारे गए हैं। हेलिकॉप्टर और ड्रोन द्वारा आसमान से पूरे इलाके पर कड़ी नजर रखी जा रही। वहीँ जो सुरक्षाबल के सिपाही मैदान में हैं, उनमें आर्मी, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान शामिल हैं। सूत्रों से मिली खबर से सेना के एक अफसर के मुताबिक, घाटी में बीते एक दशक में छेड़ा गया अब तक का यह सबसे बड़ा ऑपरेशन है। अब तक इन जवानों ने गुरुवार को करीब 20 गांवों को खाली कराया और एक तलाशी अभियान शुरू किया।

स्थानीय बाशिंदों ने पहले की तरह ही सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाए। सैनिकों के लिए काम कर रहे एक टैक्सी ड्राइवर की मौत हो गई। टकराव में घायल हुए दर्जनों लोगों को श्रीनगर के अस्पताल ले जाया। घायलों में तुर्क वंगम का 20 साल का शाहिद अहमद और सुगन गांव का 15 वर्षीय बिलाल अहमद डार भी शामिल है। इनकी आंखों में पेलेट गन की वजह से चोटें आई हैं।

वहीं, आतंकियों ने इमाम साहिब के नजदीक 62 राष्ट्रीय राइफल्स की एक गश्ती टुकड़ी पर हमला किया। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में तीन सैनिक घायल हो गए। एक सीनियर इंटेलिजेंस अफसर ने बताया कि हाल ही में यहां के बागों में टहलते 30 आतंकियों का विडियो वायरल हो गया था। आतंकियों के सफाए का ऑपरेशन छेड़ने के लिए यह विडियो ही बड़ी वजह बना। उधर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संदिग्ध हिजबुल आतंकी उमर माजिद पर दस लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है। बीते हफ्ते कैश वैन पर हुए हमले में दो बैंक कर्मचारी और पांच पुलिसवालों की मौत के पीछे उमर का ही हाथ है।

सैनिकों ने ऑपरेशन के तहत घर-घर जाकर तलाशी ली। 90 के दशक के बाद सेना ने ऐसा करना बंद कर दिया था। सैनिकों ने गांववालों से कहा कि वे घरों से निकलकर एक कॉमन एरिया में इकट्ठा हो जाएं ताकि उनके घरों की तलाशी ली जा सके। एक अधिकारी के मुताबिक, खबर मिली थी कि इस इलाके में कुछ स्थानीय और विदेशी आतंकी छिपे हैं। बाद में सुरक्षाबलों ने ‘रिवर्स स्वीप’ ऑपरेशन चलाया ताकि आतंकी दोबारा से वापस न आ जाएं। सैनिकों ने कुलगाम जिले के खुदवानी ने लश्कर आतंकियों की मौजूदगी की खबर पाकर जाल भी बिछाया, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से आतंकी भागने में कामयाब रहे।

अशांति की जड़ वाले इलाकों से तलाशी के जरिये उपद्रवी तत्वों को निकालने की मुहिम 90 के दशक में घाटी में आम थी। इसके तहत किसी भी इलाके को घेरकर उसकी नाकेबंदी कर दी जाती है। घेरे गए इलाके में बाहर से कोई शख्स नहीं आ सकता और न ही अंदर से कोई शख्स बाहर जा सकता है। कुछ विशेष मामलों को छोड़कर अमूमन जो जहां है, उसे अभियान खत्म होने तक वहीं रहना पड़ता है। (सूत्र)

  • Related Posts

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरौला गांव के रहने वाले नेम चंद ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 44 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 77 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 36 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 13 views
    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 17 views
    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा