EROS TIMES: मेरठ लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर द्वारा लघु उद्योग भारती का 29 वा स्थापना दिवस आज दिनांक 26 अप्रैल को धूम धाम से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर माला पहना कर व दीप प्रज्ज्वलन व वन्देमातरम के गायन से किया गया।
बैठक की अध्यक्ष ता मेरठ संभाग महासचिव राज कुमार शर्मा व संचालन पंकज जैन मेरठ महानगर अध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मान भाईसाहब अनिल कुमार संगठन मंत्री सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे।

संदीप गुप्ता योगेंदर गुप्ता पंकज गोयल व अश्वनी गुप्ता व अनिल अग्रवाल द्वारा शाल पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर अनिल कुमार का स्वागत किया गया। अनिल कुमार द्वारा लघु उद्योग भारती द्वारा किस प्रकार सेवा का काम किया जा सकता है इस पर प्रकाश डाला।
राज कुमार शर्मा द्वारा लघु उद्योग भारती की जम्मू में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय कार्य कारणी की बैठक में लिये गये निर्णीय के बारे में बतलाया। बैठक में मुख्यत अर्पित जैन अंकुर जैन रूपक जैन अनिरुद्ध सिंघल अमल इत्यादि रहे






