केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र बुजुर्गों को रेल यात्रा में 50 फीसद छूट को बहाल करने की अपील

 रेल में बुजुर्गों को मिलने वाली रियायत को कृपया बंद ना कीजिए इस रियायत से करोड़ों बुजुर्गों को फ़ायदा हो रहा है
हमारी तरक्की में हमारे बुजुगों का आशीर्वाद होता है लेकिन कई बार हमें अहंकार हो जाता है कि हमें जो कुछ ज़िंदगी में मिला है वो केवल हमारी मेहनत का नतीजा है
दिल्ली सरकार अपने बजट में से बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा पर 50 करोड़ करने से गरीब नहीं हो जाती, वैसे ही केंद्र सरकार अपने बजट में से रेल यात्रा में छूट पर 1600 करोड़ खर्च करने से गरीब नहीं हो जाएगी
EROS TIMES:  अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर बुजुर्गों को रेल यात्रा में मिल रही 50 फीसद छूट को पुनः बहाल करने की अपील की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि रेल यात्रा में मिल रही 50 फीसद छूट का देश के करोड़ों बुजुर्गो को लाभ मिल रहा था। केंद्र सरकार ने इस छूट को समाप्त कर दिया है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी तरक्की में हमारे बुजुगों का आशीर्वाद होता है लेकिन कई बार हमें अहंकार हो जाता है कि हमें जो कुछ ज़िंदगी में मिला है वो केवल हमारी मेहनत का नतीजा है। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा है कि बात पैसे की नहीं है। बात नीयत की है। जैसे दिल्ली सरकार अपने 70 हजार करोड़ के बजट में से बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा पर 50 करोड़ करने से गरीब नहीं हो जाती वैसे ही केंद्र सरकार अपने 45 लाख करोड़ के बजट में से रेल यात्रा में छूट पर 1600 करोड़ रुपए खर्च करने से गरीब नहीं हो जाएगी।
सीएम  अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि देश के बुजुर्गों को पिछले कई सालों से रेल यात्रा में 50 फीसद तक की छूट मिल रही थी। इसका लाभ देश के करोड़ों बुजुर्गों को मिल रहा था। आपकी सरकार ने इस छूट को समाप्त कर दिया जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछले दिनों लोकसभा में आपकी सरकार ने बताया कि रेल यात्रा में बुजुगों को दी जा रही छूट को बंद करने से सालाना 1600 करोड़ रुपयों की बचत हो रही है।
उन्होंने आगे कहा है कि कई बार हमें अहंकार हो जाता है कि हमें जो कुछ ज़िंदगी में मिला वो केवल हमारी मेहनत का नतीजा है, पर ऐसा नहीं है। हमारी तरक्की में हमारे बुजुगों का आशीर्वाद होता है। बिना उनके आशीर्वाद के कोई व्यक्ति, कोई समाज या कोई देश तरक्की कर ही नहीं सकता। जैसे दिल्ली में हम बुजुर्गों को उनके पसंद के तीर्थ स्थल की फ्री यात्रा करवाने ले जाते हैं। उनका आना जाना वहाँ रहना  खाना पीना सब कुछ सरकार देती है। इससे बुजुर्गों को असीम खुशी मिलती है। वो दिल की गहराइयों से हमें आशीर्वाद देते हैं। आज दिल्ली हर क्षेत्र में खूब तरक्की कर रही है, उसका कारण इन बुजुर्गों का आशीर्वाद है।
सीएम   अरविंद केजरीवाल ने पत्र में कहा है कि बात पैसे की नहीं है। बात नीयत की है। दिल्ली सरकार अपने 70 हजार करोड़ के बजट में से बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा पर अगर 50 करोड़ खर्च कर देती है तो दिल्ली सरकार कोई गरीब नहीं हो जाती है। आने वाले साल में केंद्र सरकार 45 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसमें बुजुर्गों की रेल यात्रा में छूट पर मात्र 1600 करोड़ खर्च होते हैं। ये राशि समुद्र में एक बूँद जैसे है। इसके खर्च ना करने से कोई केंद्र सरकार अमीर नहीं हो जाएगी और इसके खर्च करने से केंद्र सरकार गरीब नहीं हो जायेगी। लेकिन जब इसे रोका जाता है तो हम एक तरह से अपने बुजुर्गों को संदेश दे रहे हैं कि हम आपकी परवाह नहीं करते। ये बहुत गलत है। ये भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।
सीएम  अरविंद केजरीवाल ने पत्र के अंत में कहा है कि मैंने कई बुजुर्गों से बात की। रेल यात्रा में दी जा रही यह छोटी सी रियायत उनके लिए बड़ा मायने रखती है। अतः मेरी आपसे विनती है कि बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द से जल्द इस रियायत को बहाल करने का कष्ट करें।
सीएमअरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र को ट्वीट कर कहा है कि रेल में बुजुर्गों को मिलने वाली रियायत को कृपया बंद ना कीजिए। इस रियायत से करोड़ों बुजुर्गों को फ़ायदा हो रहा है।
  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग