केजरीवाल ने अलीपुर अग्निकांड के पीड़ितों से की मुलाकात,किया मुआवजे का एलान

सरकार प्रत्येक मृतक परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायलों को दो लाख और साधारण रूप से घायलों को 20 हज़ार रुपए मुआवज़ा देगी

किसी की मौत की कोई कीमत नहीं लगा सकते हैं, लेकिन हम अपनी तरफ से जो भी मदद कर सकते हैं, वो करेंगे केजरीवाल

पेंट फैैक्ट्री के आसपास कई दुकानें और घर भी जल गए हैं, उनके नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिया जाएगा

फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने और आवासीय एरिया में चल रही पेंट फैक्ट्री की जांच के आदेश दे रहे हैं, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी

Eros Times: सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह अलीपुर अग्निकांड का स्थलीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इस भीषण अग्निकांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उनसे बात की। सीएम ने इस दुखद घटना के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ितों को आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार उनके साथ खड़ी है। हमसे जो भी बन पड़ेगा, हम मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि गुरुवार शाम को हुआ यह हादसा बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण था, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई है। सरकार मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए, गंभीर से रूप से घायलों को 2-2 लाख और साधारण रूप से घायलों को 20-20 हज़ार रुपए का मुआवज़ा देगी। इस मामले में जांच का आदेश दे रहे हैं। रिहायशी इलाक़े में पेंट फ़ैक्ट्री कैसे चल रही थी, इसकी जांच की जाएगी। लोगों ने शिकायत की है कि घटना स्थल पर फ़ायर ब्रिगेड देर से पहुंची। इसकी भी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने घटना स्थल का दौरा किया और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। सीएम ने इस भीषण घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुवार की शाम अलीपुर इलाके में स्थित इस फैक्ट्री में आग लग गई थी। पेंट ज्वलनशील पदार्थ होता है। लोगों ने बताया कि आग लगने से फैक्ट्री में रखा केमिकल नालियों में बहने लगा। इस वजह से आसपास की कई दुकानों और घरों में भी आग लग गई। इस घटना में झुलसने से 11 लोगों की मौत हुई है और चार लोग घायल हुए हैं। सभी पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उन सभी के परिवारिजनों को दिल्ली सरकार की तरफ से 10-10 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा जो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, उनकों को दो-दो लाख रुपए और मामूली रूप से झुलसे लोगों को 20-20 हजार रुपए दिए जाएंगे। बताया गया है कि इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, जबकि दो लोग मामूली रूप से झुलस कर घायल हो गए हैं। साथ ही, इस आग की चपेट में आने से आसपास की जो दुकानें और घर जल गए हैं, उसके नुकसान का आंकलन किया जाएगा और पॉलिसी के अनुसार उनको मुआवजा दिया जाएगा। इस संबंध में संबंधित जिलाधिकारी को निर्देश दिया जा चुका है। इसके अलावा, लोगों का जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भी सरकार पॉलिसी के अनुसार भरपाई करेगी। किसी की मौत की कोई कीमत नहीं लगा सकते हैं। हम अपनी तरफ से जो भी मदद कर सकते हैं, वो मदद करेंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यहां लोगों से मुलाकात के दौरान दो मुद्दे निकल कर सामने आए। पहला, फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से आई थी। इस मामले की जांच करने के लिए हम आदेश दे रहे हैं। अगर जांच में सामने आता है कि घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंची है तो इसके लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, किसी भी हालत में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। लोगों की यह भी शिकायत है कि यह आवासीय क्षेत्र है। आवासीय क्षेत्र होने के बावजूद यहां फैक्ट्री कैसे चल रही थी। इसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा, ‘‘अलीपुर में एक पेंट फ़ैक्ट्री में कल रात लगी आग की घटना बेहद दुखद है। आज सुबह मैंने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित लोगों से बात की। हादसा बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण था, जिसमें 11 लोगों की जान गई है। सरकार मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर से रूप से घायलों को 2 लाख एवं साधारण रूप से घायलों को 20 हज़ार रुपए का मुआवज़ा देगी। इस मामले में जांच का ऑर्डर दे रहे हैं और साथ ही रिहायशी इलाक़े में पेंट फ़ैक्ट्री कैसे चल रही थी, इसकी जांच के आदेश दे रहे हैं। लोगों ने शिकायत की कि फ़ायर ब्रिगेड लेट पहुंची, इसकी भी जांच होगी और दोषियों के खिलाफ एक्शन होगा।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग