आईएसएस अधिकारियों ने एमिटी युवाओं को विकसित भारत में योगदान देने हेतु किया प्रोत्साहित

Eros Times: प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय दृष्टिकोण सन् 2047 तक विकसित भारत में योगदान के एमिटी विश्वविद्यालय के युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए और उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास जो कि विकसित भारत में प्रमुख योगदान दे रहा है इसकी जानकारी प्रदान करने के लिए आज एंटरप्रिन्यौर ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीयों जिसमेे यूपी के बोर्ड ऑफ रिवेन्यू के चेयरमैन संजीव मित्तल (आईएएस), उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के सोशियल वेलफेयर के निदेशक कुमार प्रशांत (आईएएस), गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा (आईएएस) ने छात्रों को जानकारी प्रदान की। इस अवसर एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान एमिटी विश्वविद्यालय हरियाणा के चंासलर डा असीम चौहान, रितनंद बलवेद एजुकेशन फांउडेशन के ट्रस्टी आनंद चौहान भी उपस्थित थे।

यूपी के बोर्ड ऑफ रिवेन्यू के चेयरमैन संजीव मित्तल ने छात्रों को उत्तर प्रदेश के विकास के बारे में बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे निवेश कार्यो और 19 फरवरी को लखनउ में हो रही ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह 4.0 का सर्वाधिक लाभ युवाओं के लिए रोजगार सृजन के रूप में होगा। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 के माध्यम से प्रदेश कुल 14 हजार 537 परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा और लगभग 34 लाख से अधिक रोजगार प्राप्त होगें। उन्होनें कहा कि मजबूत कानून व्यवस्था, विभिन्न क्षे़त्रों के लिए बनाई गई नीतियां, बेहतरीन ट्रांसपोर्ट का जुड़ाव, सड़को की व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, आदिे विश्व भर के उद्योगपतियों को निवेश के लिए आकर्षित कर रही है। मित्तल ने कहा कि उत्तरप्रदेश, भारत के बड़े राज्यों में एक प्रमुख राज्य है जिसकी सांस्कृतिक धरोहर, भारत में पर्यटकों की सर्वाधिक संख्या को आमंत्रित करती है। 6 आपरेशनल और 7 आनेवाले एक्सप्रेस वे, 16 एयरपोर्ट जिसमें 9 ऑपरेशनल और 7 निर्माणाधीन, सबसे बड़ा रेल नेटर्वक, रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम हमारे मजबूत कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर केन्द्रीयकरण को दर्शाता है। उन्होनें उद्यमियों के लिए प्रारंभ किये गये ऑनलाइन निवेश मित्र, निवेश सारथी और ऑनलाइन इन्सेटिव मैनेंजमेंट सिस्टम के संर्दभ में बताते हुए युवाओं के लिए प्रारंभ की गई योजनायें, यूपी कौशल विकास मिशन, युवा सशक्तिकरण के लिए प्रारंभ किये गये आधुनिक पाठयक्रम, बहु अनुशासिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश स्टार्टअप पाॅलिसी आदि सहित औद्योगिक विकास के लिए उपलब्ध लैंड बैंक, 25 क्षेत्रिय विकास नीतियां, उत्पादन और सेवा क्षेत्र में हो रहे विकास को बताया।

मित्तल ने कहा कि स्न 2023 में यूपी ग्लोबल इन्वेंटर सम्मिट 2023 का आयोजन किया गया था जिसमें 40 देशों से 25000 प्रतिनिधी आये थे और 19000 एमओयू साइन किये गये लगभग 400 बिलियन यूएस डाॅलर का निेवश हुआ। 19 फरवरी 2024 को होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 मेे कुल 14500 से अधिक प्रोजेक्ट आयेगे और लगभग 10 लाख करोड़ का निवेश होगा और 34 से अधिक रोजगार सृजित होगें। उन्होनें ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 को क्षेत्र आधारित प्रोजेक्टों और उस दौरान होने वाले सीएसआर काॅनकेल्व, एआई काॅनकेल्व, एफडीआई काॅनकेल्व और प्रदर्शनी के बारे जानकारी दी। मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय दृष्टिकोण सन् 2047 तक विकसित भारत में उत्तर प्रदेश अपनी भूमिका निभा रहा है अब आपको विचार करना है कि आपकी इसमें क्या भागीदारी होगी और आप इसमें किस प्रकार सहयोग करेगें।

सोशियल वेलफेयर के निदेशक कुमार प्रशांत (आईएएस) ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे यहां पहले सारी नीतियां एकीकृत नीतियां थी इसके उपरांत कुछ ऐसे क्षेत्रों का चयन किया गया जहां पर निवेश के अवसर है, रोजगार सृजन की क्षमता है उनको पहचान कर क्षेत्र आधारित नीतियां तैयार की गई जिससे और अधिक निवेश आकर्षित कर सकें। उन्होनें छात्रों को स्टार्टअप नीतियों के बारे में बताते हुए कहा कि यह हमारे छात्रों के सबसे अधिक लाभदायक है। अगर कोई स्टार्टअप यूनिक आईडिया के साथ आता है तो उसको कायम रखने के लिए लगभग 1 साल 17500 प्रति माह सस्टेन अलांउस दिया जाता है जिससे वह कार्य कर सके इस तरह उन्होनें अन्य अलांउस जैसे प्रोटोटाइप ग्रांट, सीड कैपिटल को बताते हुए महिला उद्यमी या ट्रांसजेंडर द्वारा प्रारंभ किये स्टार्टअप को मिलने वाले अतिरिक्त लाभों को बताया। पेटेंट फाइलिंग के लिए ग्रांट या सम्मेलन को भाग लेने के लिए भी ग्रांट दिया जाता है। उन्होनें छात्रों से कहा कि अधिक से अधिक से योजना का लाभ उठाये।

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा (आईएएस) ने कहा कि आज से कुछ समय पहले तक उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य के नाम से जाना जाता था लेकिन आज हम बड़े गर्व से कह सकते है कि हम उत्तर प्रदेश से है। 07 साल पहले हमारा राज्य, भारत की जीडीपी में 8 वें क्रमांक पर आता था लेकिन आज 02 नंबर पर है। पिछले 7 वर्षो में 10 हजार से ज्यादा स्टार्टअप प्रारंभ हुए है जिसमें से 8 यूनिकाॅर्न है। आज हम कृषि क्षेत्र में फूड कैपिटल बने है इतना उत्पादन करते है कि पूरा देश चलता है। पूरे प्रदेश के हर जिले में कुछ काम हो रहा है। पूर्वाचंल, बुदेंलखंड, मध्यांचल और पश्मिाचंल हर जगह निवेश आ रहा है। विकसित भारत में राज्य के रूप में संस्थान के रूप में और व्यक्तिगत रूप में हमारा क्या सहयोग होगा। हमने अन्य राज्य की बेहतरीन नीतियों को आत्मसात किया। शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी कार्य हो रहा है, डिफेंस कोरिडोर, बुदेलखंड विकास प्राधिकरण का निर्माण हो रहा है। ग्राउंड बे्रकिंग सेरेमनी के दौरान होने वाले निवेश में गौतमबुदधनगर में बृहद निवेश हो रहा है। पूरा प्रदेश आप युवाओं पर विश्वास रखता है आपको स्वंय की क्षमता को पहचनना होगा। आज सरकार, प्रशासन सकारात्मक विचारधारा व मानसिकता के साथ कार्य कर रहा है अगर आपके पास कोई नया आइडिया तो हमारे पास ले आये हम अवश्य सहयोग करेंगे।

एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान ने अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि एमिटी हम छात्रों को अपना उद्यम प्रारंभ करके विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करते है। युवा शक्ति से विकसित भारत का निर्माण संभव है और एमिटी परिवार, प्रधानमंत्री के विकसित भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने में सहयोग प्रदान कर रहा है। आज उत्तर प्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है और हमे गर्व है कि हम उत्तर प्रदेश का हिस्सा है जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित भारत के उददेश्य को पूरा करने में अग्रणी पायदान पर खड़ा है। हम ऐसे समय मे है जब भारत, विश्वगुरू बन रहा है और ऐसे कार्यक्रमों से हमे सभी को कार्य करने का नया उत्साह मिलता है।

एमिटी विश्वविद्यालय हरियाणा के चांसलर डा असीम चौहान ने एमिटी इनोवेशन इंक्यूबेटर के संर्दभ में बताते हुए कहा कि छात्रों को अपना उद्यम या स्टार्टअप प्रारंभ करने मे हम हर संभव सहायता प्रदान करते है। एमिटी इनोवेशन इंक्यूबेटर में आज सैकड़ों की संख्या में इंक्यबेटर कंपनिया संचालन कर रही है।

इस अवसर पर एमिटी ऑनलाइन के चेयरमैन अजीत चौहान, एमिटी कैपिटल वेंचर लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमोल चौहान, एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह, एमिटी साइंस टेक्नोलाॅजी एंड इनोवेशन फाउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती और एमिटी विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के डीन डा संजीव बंसल भी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला