केजरीवाल की अगुआई में दिल्ली कैबिनेट ने ‘सुगम्य सहायक योजना’ को दी मंजूरी

केजरीवाल सरकार दिव्यांगजनों का आवागमन करेगी आसान देगी मोटर चालित तिपहिया वाहन
योजना के तहत समाज कल्याण विभाग दिव्यांगजनों को स्मार्ट छड़ी कान की मशीन व्हीलचेयर भी उपलब्ध कराएगा
पांच साल के लिए एजेंसी से करार किया जाएगा और समाज कल्याण विभाग कैंप लगाकर दिव्यांगजनों में उपकरण बांटेगा
EROS TIMES: केजरीवाल सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए उनके आवागमन को आसान बनाएगी। इसी उद्देश्य से सीएम अरविंद केजरीवाल की अगुआई में मंगलवार को दिल्ली कैबिनेट ने ‘सुगम्य सहायक योजना’ को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत समाज कल्याण विभाग की ओर से पात्र दिव्यांगजनों को मोटर से चलने वाले तिपहिया वाहन दिए जाएंगे। इसके अलावा ऐसे लोगों को स्मार्ट छड़ी कान की मशीन, व्हीलचेयर भी उपलब्ध कराएगा। कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिव्यांगजनों को ये उपकरण मुहैया कराने के लिए एजेंसी के साथ पांच साल के लिए करार किया जाएगा और समाज कल्याण विभाग विभिन्न इलाकों में कैंप लगाकर दिव्यांगजनों में इन उपकरणों को बांटेगा।
अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को दिल्ली कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्य सचिव और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान कैबिनेट ने दिव्यांगजनों के आवागमन को आसान बनाने के लिए ‘सुगम्य सहायक योजना’ के कार्यान्वयन को मंजूरी दी। समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों के आवागमन की सुविधा के लिए इस योजना का प्रस्ताव रखते हुए कैबिनेट के सामने नोट पेश किया। इसके तहत विभाग द्वारा दिव्यांगजनों का आवागमन सुगम बनाने के लिए स्मार्ट छड़ी, कान की मशीन, व्हीलचेयर, मोटर से चलने वाले तिपहिया वाहन उपलब्ध कराएगा। इन उपकरणों के मिलने से दिव्यांगजनों की कार्य क्षमताओं में वृद्धि होगी। इस तरह के उपकरणों की उपलब्धता दिव्यांगजनों की अधिक गतिशीलता को बढ़ावा देगी और उन्हें कहीं पर भी आने-जाने में होने वाली समस्याओं से निपटने में मदद करेगी। सरकार का उद्देश्य है कि दिव्यांगजनों को हर संभव मदद कर उनको समाज की मुख्यधारा में लाया जाए। इन उपकरणों की मदद से दिव्यांगजनों को शिक्षा और रोजगार पाने की उनकी क्षमताओं को भी बढ़ाया जा सकेगा।
कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि स्पेशली एबल्ड यानी दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग की ओर से आर्टिफिशियल लिम्ब्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में 5 साल के लिए एक एजेंसी के साथ करार किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा अलग-अलग जगहों पर कैंप आयोजित कर ऐसे जरूरतमंद लोगों को यह सुविधा दी जाएगी। इसके तहत आर्टिफिशियल लिम्ब्स, चलने के लिए बैसाखी और मैकेनिकल ट्राई-साइकिल्स आदि चीजें अरविंद केजरीवाल की सरकार द्वारा स्पेशली एबल्ड लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी।
योजना के तहत पात्रता और मानदंड
‘सुगम्य सहायक योजना’ का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी की तरफ से पात्रता और मानदंड तय किए गए हैं। जो निम्न हैं-
पहला- आवेदक 40 फीसद या उससे अधिक विकलांग होना चाहिए। इसके लिए विकलांगता प्रमाण पत्र या दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के अनुसार अधिकृत चिकित्सा संस्थान द्वारा जारी यूडीआईडी कार्ड मान्य होगा।
दूसरा- आवेदक को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
तीसरा- परिवार की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय 8 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
चौथा- आवेदक को पिछले तीन वर्षों के दौरान किसी अन्य राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश, केंद्र सरकार या अन्य किसी स्रोत से सामान्य या अन्य योजना का लाभ न मिला हो। हालांकि 12 साल से कम उम्र के बच्चों को व्हीलचेयर, मोटर से चलने वाले तिपहिया वाहन को छोड़कर अन्य उपकरण प्राप्त करने के लिए कोई सीमा नहीं लगाई गई है।
पांचवां-आवेदकों के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। इसके साथ आवेदक या उनके माता-पिता या अभिभावक को एक अंडरटेकिंग देनी होगी कि उन्होंने किसी अन्य राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश, केंद्र सरकार या अन्य किसी स्रोत से समान या अन्य वस्तु का लाभ नहीं उठाया है।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन