केजरीवाल सरकार के कॉलेज ऑफ़ आर्ट द्वारा आयोजित वार्षिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने वार्षिक कला प्रदर्शनी में कलाकारों के साथ की चर्चा उन्हें अपने कलात्मक कौशल का उपयोग कर एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए प्रोत्साहित किया
समाज में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का उपयोग करना कलाकारों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी 
हर कलाकार ये सुनिश्चित करे कि कला के माध्यम से दिया उनका संदेश लोगों को सकारात्मक रूप से प्रेरित करे
केजरीवाल सरकार कलाकारों को विश्व स्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध ताकि वे अपनी प्रतिभा के साथ समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में दे अपनी भागीदारी
EROS TIMES: उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने केजरीवाल सरकार के कॉलेज ऑफ़ आर्ट द्वारा आयोजित 67वें वार्षिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौक़े पर कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि कलाकारों को अपने कला को सकारात्मक तरीके से उपयोग करते हुए समाज को प्रेरित करना चाहिए। कलाकारों को समाज में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का उपयोग करना करना चाहिए। ताकि बेहतर समाज के निर्माण में कला अपनी भूमिका निभाए।
वार्षिक प्रदर्शनी के इस मौके पर कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन भी किया। इस कला प्रदर्शनी ने देश भर के कला प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित किया जिन्हें विभिन्न माध्यमों में विविध प्रकार की कलाकृतियों से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम के बाद उच्च शिक्षा मंत्री ने कॉलेज ऑफ़ आर्ट के  छात्रों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी।
आयोजन के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि कला दर्शकों को अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए एक माध्यम के रूप में कार्य करती है। और कलाकारों की यह जिम्मेदारी है कि वे समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का उपयोग करें।
उन्होंने कहा कि कलाकारों को हमेशा इस बात का ख़ास ध्यान रखना चाहिए कि वे अपने कला के माध्यम से समाज में किस संदेश को अभिव्यक्त करना चाहते है।साथ ही उन्हें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि अपनी कला के माध्यम से वे सटीक संदेश देते हुए समाज में सम्मानजनक और सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करने की क्षमता रखे।
उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने आगे कहा कि   अरविंद केजरीवाल  के नेतृत्व में शिक्षा हमेशा से दिल्ली सरकार की प्राथमिकता रही है चाहे वो शिक्षा का कोई भी रूप हो। इस दिशा में कला शिक्षा पर भी हमारा फोकस है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए दिल्ली के छात्रों को सभी विश्वस्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित करेगी ताकि वे एक बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए अपनी प्रतिभा का विकास कर सकें।
बता दें कि कॉलेज ऑफ आर्ट में आयोजित प्रदर्शनी में कई नई तकनीकों  क्रिएटिव व इन्स्पिरेशनल डिजाइनों का इस्तेमाल किया गया जिसमें विज्ञापन एनीमेशन पोस्टर फोटोग्राफी डिस्प्ले डिज़ाइन  पैकेजिंग डिज़ाइन इलस्ट्रेशन और अन्य क्रिएटिव वर्क्स शामिल थे।
प्रदर्शनी में लगी पेंटिंग्स स्कल्प्चर और इंस्टॉलेशन्स आधुनिक और समकालीन विचारों का मिश्रण था जिसमें डिजिटल इनोवेटिव आर्ट कलाकारों डिज़ाइनरों विजुअलाइज़रों और स्कल्प्टरों की रचनात्मकता को दर्शाया गया था।
यहाँ स्नातक स्नातकोत्तर स्तर के सभी छात्रों द्वारा विशेष प्रदर्शन किया गया। जिसमें दर्शाया गया कि कला ने न केवल शैक्षणिक कौशल बल्कि छात्रों की रचनात्मकता के ज्ञान को भी परिभाषित किया।
उल्लेखनीय है कि केजरीवाल सरकार के कॉलेज और आर्ट ने इस प्रदर्शनी के आयोजन द्वारा विभिन्न श्रेणी के कलाकारों को एक साथ एक मंच पर लाने का काम किया है। केजरीवाल सरकार का कॉलेज ऑफ़ आर्ट भारत में कला शिक्षा का एक प्रमुख संस्थान है जो कला विषयों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रदान करता है। देश के सबसे पुराने महाविद्यालय में से एक कॉलेज ऑफ़ आर्ट ने देश के प्रसिद्ध कलाकारों और डिजाइनरों को तैयार किया.
  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग