केजरीवाल सरकार ने पैदल यात्रियों के लिए दिल्ली के सबवे को नया रूप देने का मिशन शुरू किया

महिला सुरक्षा की दृष्टि से लाइट से जगमगायेंगे केजरीवाल सरकार के सभी सब-वे;सीसीटीवी कैमरे से होंगे लैस, सेंट्रलाइज्ड कण्ट्रोल रूम से होगी मोनिटरिंग, सिक्योरिटी गार्ड भी होंगे तैनात

पंजाबी बाग क्रॉसिंग सबवे के खस्ता हाल पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी, विभाग को महीने भर में दिल्ली के सभी सबवे का कायाकल्प करने का दिया निर्देश

एक जुलाई से पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी दिल्ली भर में पीडब्ल्यूडी के सब-वे का स्वयं करेंगी निरीक्षण,कमी पाए जाने पर नपेंगे संबंधित इंजीनियर

Eros Times: पीडब्ल्यूडी मंत्री की जनता से अपील-दिल्लीवासी जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए 1 जुलाई से सबवे के निरीक्षण में बने भागीदार, सोशल मीडिया से सबवे की स्थिति के बारे में सरकार को करें रिपोर्टपैदल यात्रियों के लिए सब-वे को सुरक्षित बनाना केजरीवाल सरकार की जिम्मेदारी है, हम सभी इसपर प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे दिल्ली में पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाले सभी सब-वे का 1 महीने के भीतर जीर्णोधार होगा| इसके अंतर्गत सभी सब-वे की अच्छे से सफाई की जाएगी, टूट-फूट को रिपेयर किया जायेगा, सब-वे में बेहतर लाइट की व्यवस्था की जाएगी, सुरक्षा की दृष्टि से उनमें सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जायेगा और सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात किए जायेंगे| इस बाबत पीडब्ल्यूडी अगले 1 महीने मिशन मोड में काम करेगी और भविष्य में सभी सब-वे का बेहतर ढंग रखरखाव करेगी। पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से ये जानकारी साझा की| उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से वो स्वयं इन सब-वे का निरीक्षण करेंगी और जहाँ भी लापरवाही पाई गई वहां कार्यरत अधिकारी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जायेगा| 

बता दे कि बीते शुक्रवार, 19 मई को पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने पंजाबी बाग़ क्रासिंग पर स्थित सब-वे का निरीक्षण किया था| वहां चारों तरफ गंदगी थी, टूट-फूट थी, लाइट नहीं चल रहे थे, कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था| ये देखकर पीडब्ल्यूडी मंत्री बहुत नाराज हुई और वहां मौजूद अधिकारीयों की फटकार लगाई| 

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने इस समस्या पर तुरंत एक्शन लेते हुए उन्होंने दिल्ली भर में सब-वे के रखरखाव के लिए जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजिनियरों की बैठक बुलाई| और जून के अंत तक दिल्ली भर में सभी सबवे में सुधार करने के आदेश जारी किए। उन्होंने साझा किया कि, इस एक महीने की अवधि के दौरान, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी सब-वे में साफ-सफाई, पर्याप्त लाइट की व्यवस्था, सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी द्वारा निगरानी और सिक्योरिटी गार्डों की तैनाती सुनिश्चित करें|

उन्होंने कहा कि,सुरक्षा की दृष्टि से पीडब्ल्यूडी सबवे को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया ही जायेगा साथ ही एक सेंट्रलाइज्ड कण्ट्रोल रूम भी बनाया जायेगा जहाँ से चौबीसों घंटे सब-वे की निगरानी की जा सकेगी। इसके अलावा, पैदल चलने वालों का मार्गदर्शन करने सतर्कता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सब-वे के ब्लैक-स्पॉट पर कॉन्वेक्स मिरर भी लगाये जायेंगे|

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने साझा किया कि उन्होंने इस बाबत पीडब्ल्यूडी इंजिनियरों और अधिकारीयों को एक महीने का समय दिया है| एक महीने के भीतर विभाग को दिल्ली के सारे सबवे को दुरुस्त करना है| जिसके पश्चात 1 जुलाई से वो स्वयं दिल्ली भर में अलग-अलग हिस्सों में मौजूद सब-वे में जाकर उसका निरीक्षण करेंगी| और यदि किसी सब-वे में गाइडलाइन्स के अनुसार काम नहीं हुआ और कोई कमी पाई गई तो उसके लिए जिम्मेदार इंजिनियरों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी|  

उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील करते हुए कहा हूं कि दिल्ली के जिम्मेदार नागरिक के तौर पर लोग 1 जुलाई के बाद से सब-वे के निरीक्षण में सरकार की मदद करें और उन्हें अगर किसी भी सब-वे में कोई भी कमी मिलती है तो उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए उन्हें टैग करे और शेयर करें| हम इसपर तुरंत एक्शन लेंगे|  

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि हम सभी साथ मिलकर दिल्ली के सब-वे को सुधारेंगे और इस मुहिम में जनता के समर्थन से बड़ी मदद मिलेगी| उन्होंने कहा कि दिल्ली के नागरिकों व महिलाओं के लिए सब वे को सुरक्षित बनाना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है और हम सभी इसपर प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे|

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 10 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन