दिल्ली के गरीब परिवारों को मुफ्त चीनी देगी केजरीवाल सरकार

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट ने दिल्लीवासियों को मुफ्त चीनी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

सरकार के इस निर्णय से 68,747 एनएफएस कार्डधारकों सहित 2,80,290 लाभार्थी होंगे लाभान्वित

Eros Times: केजरीवाल सरकार दिल्ली के गरीब परिवारों को मुफ्त चीनी देगी। अरविंद केजरीवाल की अगुआई में दिल्ली कैबिनेट ने दिल्लीवासियों को मुफ्त चीनी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।सरकार के इस महत्वपूर्ण कदम का उद्देश्य गरीब परिवारों के सामने आने वाली कठिनाइयों को कम करना है और सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

वर्तमान आर्थिक हालात और महंगाई से पैदा हुईं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने यह सुनिश्चित करने के उपाय किए थे कि किसी को भी खाद्य असुरक्षा का सामना न करना पड़े। इन प्रयासों के तहत एनएफएसए राशन पीडीएस लाभार्थियों को अप्रैल 2020 से नवंबर 2020 तक मुफ्त वितरित किया गया था। इसे बाद में मई 2021 से मई 2022 तक बढ़ा दिया गया था।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत सभी एनएफएसए लाभार्थियों को मिलने वाले गेहूं, चावल के अलावा दिल्ली सरकार ने मुफ्त चीनी देने का निर्णय लिया है। दिल्ली सरकार अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के लाभार्थियों को चीनी सब्सिडी योजना के तहत मुफ्त चीनी उपलब्ध कराएगी। एएवाई कार्डधारकों को चीनी का वितरण जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक एक वर्ष की अवधि के लिए निःशुल्क किया जाएगा।

अंत्योदय अन्न योजना श्रेणी के कार्डधारकों को चीनी सब्सिडी योजना के तहत चीनी के मुफ्त वितरण का प्रस्ताव कैबिनेट  के समक्ष लाया गया। जिसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में मंजूरी दे दी गई है। 

सरकार के इस निर्णय से 68,747 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्डधारकों सहित लगभग 2,80,290 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। इस पहल के कार्यान्वयन के लिए लगभग 1.11 करोड़ रुपए के अनुमानित बजट की आवश्यकता होगी। दिल्ली सरकार अपने नागरिकों की भलाई को प्राथमिकता देते हुए अथक प्रयास कर रही है। केजरीवाल सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि इस चुनौतीपूर्ण समय में दिल्ली में कोई भी बुनियादी भोजन के बिना न रहे।‌

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान