जी-20 की तर्ज पर दिल्ली की सभी सड़कों का सौंदर्यीकरण करेगी केजरीवाल सरकार- आतिशी

1400 किमी. सड़कों का सौंदर्यीकरण, लाइटिंग और हॉर्टिकल्चर के जरिए ग्रीनरी बढ़ाने के साथ फूटपाथों को भी बेहतर बनाया जाएगा

जिस तरह जी-20 वाले एरिया को सुंदर बनाने का काम किया गया, वैसे ही अब सरकार पूरी दिल्ली को सुंदर बनाएगी

अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पूरी दिल्ली को साफ व सुंदर बनाने पर आज से काम शुरू कर दिया गया है

जी-20 वाले इलाकों की तरह ही अब पूरी दिल्ली में सड़कों की मैकेनिकल स्वीपिंग और उनकी धुलाई के साथ साफ-सफाई काम करेगा एमसीडी व शहरी विकास विभाग

आवश्यकता पड़ने पर एमसीडी को और रोड स्वीपिंग मशीनें व रोड वाशिंग मशीनें खरीदने में मदद करेगी दिल्ली सरकार

मैं खुद पीडब्ल्यूडी की टीम के साथ ग्राउंड पर रहकर उन सड़कों-फूटपाथों का निरीक्षण करूंगी, जिनका सौंदर्यीकरण व रख-रखाव किया जाएगा

Eros Times: जी-20 के सफल आयोजन पर दिल्ली को बधाई, दिल्लीवालों के अनुशासन, सहयोग व टैक्स के पैसे की वजह से ही दिल्ली को खूबसूरत बनाने का काम हो पाया केजरीवाल सरकार पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी सड़कों का सौंदर्यीकरण कर खूबसूरत बनाने का काम करेगी। जिस प्रकार से दिल्ली सरकार की एजेंसियां और एमसीडी ने मिलकर जी-20 वाले इलाकों में सड़कों के सौंदर्यकरण, रखरखाव, शानदार लाइटें लगाने, हॉर्टिकल्चर आदि का काम किया, उसी तर्ज पर अब दिल्ली की बाकी सड़कों को भी शानदार, सुंदर व स्वच्छ बनाने का काम किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी की करीब 1400 किलोमीटर सड़कों का सौंदर्यीकरण, उनका रखरखाव, शानदार लाइट लगाने के साथ ही हॉर्टिकल्चर विभाग के जरिए ग्रीनरी को बढ़ाने का काम किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी और शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर यह जानकारी साझा की।

दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि हम सभी दिल्लीवासियों और सभी एजेंसियों को बधाई देना चाहते है, जिनकी मेहनत से दिल्ली में जी-20 का सफल आयोजन हो सका। चाहे वो दिल्ली सरकार, एमसीडी, एनडीएमसी या दिल्ली पुलिस हो, सभी की मेहनत से जी-20 सफल हो सका।  

उन्होंने कहा कि जी-10 के दौरान अपने मेहमानों का स्वागत करने के लिए दिल्ली दुल्हन की तरह सजी हुई थी। दिल्ली के लोगों ने अनुशासन के साथ अपने मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान बहुत सी सड़कें बनीं, सड़कों की रीडिज़ाइन की गई, बहुत बड़े स्तर पर हॉर्टिकल्चर का काम किया गया और शानदार लाइट्स व फव्वारें लगाए गए। जी-20 के डेलीगेट्स जहां भी जा रहे थे, उस पूरे हिस्से का सौंदर्यकरण किया गया और बेहतर ढंग से साफ-सफाई और रखरखाव भी किया गया। 

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि हम दिल्ली सरकार, एमसीडी और मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल की ओर से सभी दिल्ली वालों से यह वादा करते हैं कि जिस प्रकार जी-20 आयोजन स्थल वाले इलाकों में सौंदर्यकरण का काम किया गया, ठीक उसी तरह से पूरी दिल्ली के सौंदर्यकरण का काम होगा। दिल्ली में 1400 किमी पीडब्ल्यूडी की सड़कें हैं। सभी सड़कों का सौंदर्यकरण, अच्छी लाइट्स लगाने और हॉर्टिकल्चर के साथ ग्रीनरी बढ़ाने का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही शहरी विकास विभाग और एमसीडी मिलकर जी-20 के एरिया की तरह ही मैकेनिकल रोड स्वीपिंग, रोड वाशिंग और लगातार फूटपाथ की साफ़-सफाई का काम पूरी दिल्ली में किया जाएगा। साथ ही दिल्ली सरकार आवश्यकता के अनुसार और रोड स्वीपिंग, रोड वाशिंग मशीन खरीदने में एमसीडी की मदद करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य पूरी दिल्ली को ठीक उसी तरह से साफ़ व सुंदर बनाना है, जैसा जी-20 के एरिया का हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर हम इस काम को करने में जरा भी देरी नहीं करेंगे। 

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने आगे कहा कि इस बाबत सोमवार को मैंने उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की कि कैसे जी-20 के दौरान जो काम हुए उसे हम पूरी दिल्ली में लेकर जा सकते हैं और कल से मैं पीडब्लूडी की टीम के साथ उन सभी इलाकों में जाउंगी, जहां हमें सौंदर्यकरण और सफाई  का काम करना है। 

इस मौके पर शहरी विकास मंत्री श्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार की और से सभी दिल्लीवालों को बधाई और धन्यवाद देते हुए कहा कि दिल्ली वालों के अनुशासन, सहयोग और उनके टैक्स के पैसों की वजह से दिल्ली को खुबसूरत बनाने का काम हो पाया। इस दौरान रोड के सौंदर्यकरण का काम हो, स्मारकों को साफ-सुथरा करने का काम हो, पर्यटन स्थलों को बेहतर बनाने का काम समेत जो भी काम हुए और इनमें में जितना पैसा लगा है, वो दो करोड़ दिल्लीवालों के टैक्स का पैसा है। 

उन्होंने कहा कि इन 15-20 दिनों में दिल्ली के लोग कई बार ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझे। जी-20 के दौरान दिल्लीवाले अपने मेहमानों के लिए अपने घरों में रहे और अपने अनुशासन के साथ इस उत्सव को सफल बनाया। 

शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि जिस तरह से पिछले कुछ महीनों में दिल्ली को सुन्दर बनाया गया है, ठीक उसी तरह अब दिल्ली सरकार इस सुन्दरता को पूरे शहर में बनाए रखेगी और दिल्ली के अन्य कई इलाकें में जहां और सौन्दर्यकरण व साफ़-सफाई की गुंजाईश है, उसे दिल्ली सरकार के विभिन्न विभाग और एमसीडी मिलकर बेहतर बनाने का काम करेंगे।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 7 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज