राजधानी में बढ़ते कोविड मामलों के प्रति केजरीवाल सरकार गंभीर नही -चौ0 अनिल कुमार

दिल्ली में 15 दिनों में कोविड मामले गुणा हुए और संक्रमण दर 12.48 प्रतिशत होना असंतोषजनक। – चौअनिल कुमार

EROS TIMES: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामले दिल्ली को एक बार फिर डराने लगे है। राजधानी में तेजी से कोविड बढ़ रहा है जिसके प्रति आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार पूरी तरह बेपरवाह है  जबकि पिछले 15 दिनों में राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 9 गुणा अधिक हो गई है। कल तक संक्रमण दर 12.48 प्रतिशत है जबकि टेसि्ंटग प्रक्रिया अभी 2-3 हजार की संख्या में ही हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली वालों से अपील करते हुए कहा कि सभी कोविड कहर से बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और मास्क पहनकर घर से बाहर निकलें।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का बयान कि  वर्तमान में जो कोविड वेरिएंट पाया गया है उसकी चपेट में पूरी तरह वैक्सीनेटेड लोग भी आ सकते है इससे यह समझना जरुरी है कि नया कोविड वायरस कितना खतरनाक है। दूसरी तरफ दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज कहते है कि अभी पैनिक की स्थिति नही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के बयानों में विरोधाभास और लापरवाही कहीं दिल्ली को कोविड संक्रमण के खतरे में न डाल दें। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में कोरोना को लेकर गंभीर नही है दिल्लीवालों को खुद ही कोविड के प्रति गंभीरता दिखानी पड़ेगी।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राय कि वर्तमान कोविड वेरियंट बीमारी के उछाल को बढ़ा सकता है क्योंकि टेस्ट किए गए 48 प्रतिशत सेंपल में कोविड खतरनाक वेरियंट पाया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री के संज्ञान में होने के बावजूद स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कोविड के खतरे से लड़ने के इंतजाम करने की बजाय यह कहना कि स्थिति गंभीर नही है पूरी तरह से दिल्ली सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इसको गंभीरता से लेकर दिल्ली भर में जागरुकता अभियान चलाए ताकि लोग कोविड के बढ़ते संक्रमण के प्रति सजग रहें।

  • admin

    Related Posts

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 6 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 10 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 8 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 12 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 13 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली