कैलाश गहलोत ने नए विभागों का प्रभार संभाला सचिवों और आयुक्तों के साथ की प्री-बजट मीटिंग

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में हम सिटीजन सेंट्रिक और प्रगतिशील बजट पेश करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं
मैं दिल्लीवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आगामी बजट दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगा
पिछले 8 वर्षों में केजरीवाल सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए अच्छे कार्यों को हम आगे बढ़ाएंगे
EROS TIMES: केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने आज नए आवंटित विभागों का कार्यभार संभालने के बाद सचिवों और आयुक्तों के साथ बैठक की। पुरे दिन चली बैठकों की श्रृंखला में ऊर्जा सचिव, वित्त एवं योजना विभाग के प्रमुख सचिव और आबकारी विभाग के आयुक्त ने वर्त्तमान में चल रही विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं की स्थिति के बारे में मंत्री को अवगत कराया। वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने अधिकारियों के साथ बजट की तैयारियों पर भी चर्चा की और लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा।
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने एक बयान में कहा, “सभी सचिवों और आयुक्तों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में हम सिटीजन सेंट्रिक और प्रगतिशील बजट पेश करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। मैं दिल्लीवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आगामी बजट दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगा। पिछले 8 वर्षों में केजरीवाल सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए अच्छे कार्यों को हम आगे बढ़ाएंगे। लोगों के अनुकूल बजट पेश करना हमारी प्राथमिकता है और हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।”
कैलाश गहलोत ने हाल ही में वित्त, योजना, लोक निर्माण विभाग, बिजली, गृह, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, जल और अन्य सभी विभागों का प्रभार संभाला है जो विशेष रूप से किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं। नए आवंटित विभागों का कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों के साथ यह उनकी पहली बैठक थी।
  • admin

    Related Posts

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    नई दिल्ली। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना में मेरठ के सरधना क्षेत्र में एक बेजुबान डॉगी को बेहद करीब से गोली मार दी गई। इस हमले…

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गई है। हाल ही में चर्चित हुए तथाकथित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 8 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 36 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 53 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 32 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा