JioCinema ने ‘इंडियन एंजल्स’ के साथ वर्ल्ड ऑफ़ एंजल इन्वेस्टिंग के लिए मंच तैयार किया,OTT पर पहला एंजेल इन्वेस्टमेंट शो 

डिजिकोर स्टूडियोज ने एक नया अनोखा शो ‘इंडियन एंजल्स’ बनाया है, जिसकी स्ट्रीमिंग केवल से जियो सिनेमा पर होगी।

यह शो दर्शकों को चुनिंदा व्यवसायों में निवेश करने का अवसर प्रदान करके निवेश की दुनिया में क्रांति लाने के लिए तैयार है।

उद्घाटन एपिसोड का एक्सक्लूसिव रिलीज़ इस महीने के अंत में जियो सिनेमा पर किया जाएगा।

Eros Times: डिजिकोर स्टूडियोज (NSE: DIGIKORE) ने दुनिया का पहला एंजेल इन्वेस्टमेंट शो “इंडियन एंजल्स” लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसकी स्ट्रीमिंग भारत के अग्रणी ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर होगी। इंडियन एंजल्स न केवल एंजल निवेशकों को उभरते स्टार्टअप का समर्थन करने का अवसर प्रदान  करेगा, बल्कि दर्शकों को खुद निवेशक बनने का आमंत्रण भी देगा।

इस शो में एंजल निवेशकों का एक असाधारण पैनल है, जिनमें से प्रत्येक ने मामूली शुरुआत करते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की है। इसमें इंश्योरेंसदेखो के फाउंडरऔर सीईओ अंकित अग्रवाल; T.A.C. – द आर्युवेद कंपी की सीईओ और सह संस्थापक श्रृद्धा सिंह, Value360 के संस्थापक और निदेशक कुणाल किशोर, काइनेटिक इंजीनियरिंग लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजिंक्य फिरोदिया; ईज माय ट्रिप के को-फाउंडर ऋकान्त पिट्टी और शोबिटम की सह-संस्थापक और चीफ प्रॉडक्ट ऑफिसर अपर्णा त्यागराजन शामिल हैं।

डिजिकोर स्टूडियोज के फाउंडर और सीईओ, अभिषेक मोरे ने कहा, “डिजीकोर स्टूडियोज में, हमें इस अग्रणी उद्यम का हिस्सा होने पर गर्व है। ‘इंडियन एंजल्स’ नए तकनीकी प्रयोग के निष्कर्ष और ओटीटी प्लेटफार्मों की असीमित संभावनाओं का प्रतीक है। यह महज मनोरंजन से परे ऐसे आंदोलन का प्रतीक है जो निवेश के बारे में हमें नई समझ प्रदान करता है। इसलिए एक परिवर्तनकारी यात्रा के लिए तैयार हो जाइए जिसका भारत के निवेश परिदृश्य और भारतीय व्यवसायों की विकास यात्रा पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।”

जियो सिनेमा के प्रवक्ता ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “हम ‘इंडियन एंजल्स’ को दुनिया के सामने पेश करने के लिए रोमांचित हैं। यह जबरदस्त बदलाव लाने वाला शो है, जो पारंपरिक मनोरंजन से परे है। यह नई कोशिश आपकी स्क्रीन पर निवेश के अवसरों को सबसे आगे रखता है और सभी के लिए एंजल निवेश का अवसर समान रूप से उपलब्ध कराता है। तो इस नए बिजनस एंटरटेनमेंट के नए युग की शुरुआत के साथ प्रेरित, शिक्षित और सशक्त बनने के लिए तैयार हो जाइए।”

“इंडियन एंजल्स” का उद्घाटन एपिसोड अक्टूबर के अंत में रिलीज़ होने वाला है, इसके बाद जियो सिनेमा प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते दो एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा। “इंडियन एंजल्स” आम लोगों के लिए स्टार्टअप निवेश को पहले से कहीं अधिक सुलभ बनाने के लिए तैयार है। यदि आप हमेशा से स्टार्टअप्स में निवेश करना चाहते थे, लेकिन जानकारी या सहायता के लिए औपचारिक मंच की कमी के कारण इसमें रुकावट महसूस करते थे, तो यह शो आपके लिए गेम-चेंजर साबित होगा। 

यह आपके लिए बड़े खिलाड़ियों की तरह ही इसका हिस्सा बनने का मौका है। “इंडियन एंजल्स” निवेश के कारोबार में सभी के लिए समान अवसर प्रदान करता है, जिससे हर किसी को रोमांचक नए व्यवसायों के भविष्य को आकार देने के लिए निवेश करने का जुनून मिलता है। यह सिर्फ एक और शो नहीं है; यह एक आंदोलन है जो सामान्य लोगों को अपने निवेश संबंधी सपनों को पूरा करने के लिए सशक्त बनाता है।शो के बारे में और रोमांचक अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग