एमिटी इंटरनेशनल स्कूल मयूर विहार को प्राप्त हुआ राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार 2023

Eros Times: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल मयूर विहार को आईपी निर्माण व व्यवसायिकरण सहित आईपी इको सिस्टम को प्रोत्साहित करने के लिए एटीएल श्रेणी में राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सम्मेलन में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पियूष गोयल और भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अभय करंदीकर द्वारा एमिटी विद्यालय समूह के चेयरपरसन डा अमिता चौहान, एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश के चाँसलर डा अतुल चौहान को प्रदान किया गया। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल मयूर विहार इस वर्ष प्रारंभ की गई अटल टिकरिंग लैबोरेटरीज (एएलटी) श्रेणी के लिए विशेष प्रशस्ति पत्र पाने वाला पहला गौरव प्राप्तकर्ता बन गया है।

एमिटी विद्यालय समूह के चेयर परसन डा अमिता चौहान ने कहा कि एएलटी श्रेणी में राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार 2023 से सम्मानित होकर एमिटी इंटरनेशनल स्कूल मयूर विहार इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाला भारत के एक मा़त्र विद्यालय होने का रिकार्ड स्थापित किया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के प्रति एमिटी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। एमिटी के सभी विद्यालयों मे हम छात्रों को अनुसंधान व नवाचार करने के लिए प्रेरित करते है और उन्हे बौ़िद्धक संपदा के निर्माण सहित उसके व्यवसायिकरण के महत्व को भी बताया जाता है जिससे उस अनुसंधान का लाभ सभी को प्राप्त हो।

एमिटी इंटरनेशनल स्कूल मयूर विहार की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनू कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय बौद्धिक सपंदा पुरस्कारों में एक नई श्रेणी प्रशस्ति पत्र अटल टिंकरिंग लैबोरेटरीज प्रारंभ किया है। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल मयूर विहार द्वारा छात्रों के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजिनियरिंग और गणित की अवधारणाओं को समझने लिए कई गतिविधियों का संचालन किया गया और व्यापक कार्य के साथ पुरस्कार की पांच श्रेणीयों में से प्रत्येक में विजयी हुआ। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल मयूर विहार के छात्रों द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय, श्रेत्रीय, राज्य और जिला स्तर की प्रतियोगितायें एवं ओलंपियाड, समस्या समाधान कार्यशाला, सम्मेलनों, वेबिनारों, प्रदर्शनियों और उत्पादन की डिजाइन और निर्माण में हिस्सा लिया गया। इस सम्मानित पुरस्कार के लिए पिछले तीन वर्षो के आकंडो पर विचार किया गया है।

विदित हो कि राष्ट्रीय बौद्धिक सपंदा पुरस्कार हर साल व्यक्तियों, संस्थानों, संगठनों और उद्यमों को उनके आईपी निर्माण और व्यवसायीकरण के लिए शीर्ष उपलब्धि हासिल करनेवालों को सम्मानित व पुरस्कृत करने के लिए प्रदान किये जाते है। इसका उददेश्य विभिन्न क्षेत्रों में बौ़िद्धक संपदा पोटफोलियो के नवाचार व प्रबंधन को प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर एमिटी सांइस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती, एमिटी चिल्ड्रेन साइंस फांउडेशन के प्रमुख ललित र्मित्तल, एमिटी आईपीआर सेल की निदेशक डा स्मिता साहू और एमिटी इटरनेशनल स्कूल के विज्ञान समन्वयक डा एस के सिंघल उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला