जेसीबी संचालक को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Eros Times: गाजीपुर शादियाबाद थाना अंतर्गत रामकेर यादव पुत्र रामचंद्र यादव 42 वर्ष निवासी धावा फरीदपुर को अज्ञात हमलावरों ने दोपहर में मौडीडीह गांव के पास सड़क के किनारे मड़ई पर गोली मार दी गोली रामकेर यादव को दाहिने तरफ पजरी में लगी गोली मारने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए किसी तरह रामकेर ने तत्काल भुडकुडा पुलिस को गोली मारने की सूचना दी सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक तारावती उच्च अधिकारियों को सूचना देते हुए तत्काल मौके पर पहुंची और रामकेर को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया जहां स्थिति नाजुक होने पर रामकेर को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है सूचना मिलते ही शादियाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जहां ग्रामीणों ने बताया कि रामकेर अपनी स्कूटी से जखनिया की तरफ जा रहे थे और जखनिया की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग आ रहे थे सामने गाड़ी रोक कर गोली मारते हुए शादियाबाद की तरफ भाग गए गोली चलने की सूचना मिलते ही अगल-बगल के लोग भी इकट्ठा हो गए लोगों ने बताया कि हमलावरों को रामकेर पहचान गया था और उसने हमलावरों के बारे में पुलिस को बताया है इस बारे में शादियाबाद थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है लेकिन सूचना के आधार पर पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है रामकेर यादव 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था । सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी विधि भूषण सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे हुए है।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 58 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान