जनशक्ति सेवा समिति (पंजी) के द्वारा किया गया प्रेस वार्ता का आयोजन

सेक्टर-53 में जनशक्ति सेवा समिति (पंजी) के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया

जनशक्ति सेवा समिति का गठन निम्न उदेश्यों हेतु किया गया है।

# समाज के सभी वर्ग के उपेक्षित एवं गरीब और आर्थिक स्तर पर कमजोर, बेसहारा वर्ग के विकासोन्मुख हेतु हर संभव प्रयास करना।
# प्राथमिक स्तर से लेकर स्नातकोत्तर स्तर की नि:शुल्क अथवा सस्ती शिक्षा उपलब्ध करने हेतु स्कूल, कॉलेजों, कंप्यूटर शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर संचालन करना।
# पर्यावरण को प्रदूषण रहित बनाने हेतु जनता को जागरूक करने के उपाय सुझाना एवं नि:शुल्क वृक्षारोपण कार्यक्रमों आदि का संचालन करना।
# महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने हेतु सिलाई, कढाई, बुनाई, बुटीक, ब्यूटीशियन, डांस, पेंटिंग, संगीत, कंप्यूटर आदि का प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित कर प्रशिक्षण देना।
# पर्यावरण संरक्षण हेतु (जल, वायु, पेड़-पौधे, पशु-पक्षी) एवं प्राकृतिक आपदा और स्वास्थ्य सम्बन्धी क्षेत्र आदि में शोध कार्य करना।
# पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, परिवार कल्याण, परिवार नियोजन, वृक्षारोपण, मृदा संरक्षण, भूमि सुधार, पशु-पक्षी संरक्षण एवं उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी देखभाल करना।
# वैकल्पिक उर्जा के विकास के लिए प्रयास करना तथा संस्थानाओं द्वारा चलाये जा रहे संबंधित कार्यक्रमों में सहयोग करना।
# ग्रामीण तथा शहरी स्वच्छता, शुद्ध पेयजल एवं भूमि प्रबंधन कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार व संचालन करना।
# समाज के विकास हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों जैसे (बाल मजूरी, नशीले पदार्थ एवं शराब, दहेज) आदि को रोकने का प्रयास करना।
# सामाजिक भेद-भाव व असमानता को समाप्त करना।
# ललित कला से सम्बन्धी सृजनात्मक कार्य को सुचारू गति प्रदान करने हेतु स्वतंत्र कार्यशाला मूर्तिकला, चित्रकला, ग्राफिक्स, भित्त चित्र आदि के निर्माण के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण देना।
# समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मेलन, गोष्ठियों, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन करना।

वर्तमान में निम्न बिंदुओं पर विचार कर उनको हल करने के लिए विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है :-

# नोएडा-ग्रेटर नोएडा से आगरा एवं आगरा से लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उचित पुलिस व्यवस्था, साइनिंग बोर्ड व ट्रामा सेंटर की व्यवस्था हेतु उत्तर प्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से अनुरोध किया जा रहा है।
# नोएडा शहर में प्रतिदिन जगह-जगह लगने वाले ट्रैफिक जाम को सुगत बनाने हेतु यातायात व्यवस्था को ठीक कराने हेतु शासन व प्रशासन से उचित कार्यवाही हेतु अनुरोध किया जा रहा है।
# RWA/NGO प्रतिनिधिओं का नोएडा विकास प्राधिकरण में प्रतिनिधित्व।
# नोएडा में पंचायती राज को बहाल कराना।

इस मौके पर समिति के चेयरमैन रवि कांत मिश्रा, मुख्य संरक्षक अनिल मिश्रा, संरक्षक आर.पी.गौड़, संरक्षक आर.के. सक्सेना, अध्यक्ष वीरेश तिवारी, महासचिव शिवलाल सिंह, उपाध्यक्ष रामजी दुबे, उपाध्यक्ष वीरेंद्र आर्य, सचिव मोहन वर्मा, संगठन सचिव नरेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष ध्रुव अग्रवाल, मीडिया सलाहकार ज्योत्सना भट्ट और मीडिया सलाहकार अविनाश यादव, कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र कुमार मौजूद थे।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 23 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस