नोएडा: जांच के नाम पर व्यापारियों का बंद हो उत्पीड़नः नरेश कुच्छल

नोएडा, इरोस टाइम्स: व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष नरेश कुच्छल के नेतृत्व मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी जिला कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में महेंद्र श्रीवास्तव से मुलाकात की और व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आम व्यापारी और मीट बेचने का काम करने वाले व्यापारी जिले में खासे परेशान हैं, उनकी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाये। नरेश कुच्छल ने कहा जिले में गठित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को दस जोनों मे बाँटने का व्यापारी वर्ग स्वागत करता है और व्यापारी यह चाहता है कि ऐसे गलत काम करने वाले व्यापारी पर कार्यवाही हो, परन्तु अनावश्यक किसी भी व्यापारी को किसी भी तरह से बेवजह सताया न जाये और जो भी अधिकारी किसी भी प्रतिष्ठान में जाएँ अपना परिचय पत्र जरूर दिखाये और उन्होंने मांग की, कि जल्द ही बाजारों मे कैम्प का आयोजन किया जाये जिससे व्यापारियों को ‘खाद्य सुरक्षा अधिनियम’ की बारीकियों को समझने मे आसानी हो।
व मीट व्यापारियों को जल्द से जल्द लाइसेंस देने का आग्रह किया, जिससे वह जल्द अपने व्यापार को पुनः प्रारम्भ कर सकें क्योंकि मीट का व्यापार बंद होने से व्यापारी काफी परेशान हैं। महेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हमने जिले के सभी दस जोनो पर तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पहले अपने स्थानीय क्षेत्रों का सर्वे करने का कार्य करें एवं व्यापारियों को ‘खाद्य सुरक्षा अधिनियम’ और लाइसेंस के लिए उपयोग होने वाले दस्तावेजो के विषय में पूर्ण जानकारी देने का कार्य करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी व्यापारी को परेशान नहीं किया जायेगा और मीट व्यापारियों के समाधान के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है अगले 3-4 दिन मे इसका समाधान हो जायेगा। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश गौड़, अध्यक्ष अट्टा मार्किट राजेश अवाना, सुनील कुमार, मो. तस्लीम, नीटू, अमर सहित अन्य व्यापारी जन मौजूद रहे।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 31 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग