पीयूष द्विवेदी के आवास पर पधारे जगतगुरू रामभद्राचार्य महाराज

रामकथा मर्मज्ञ श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर ने कहा कि विश्व संस्कृति के मूल में भगवान राम, राम नाम में ही सब का कल्याण

Eros Times: नोएडा में राककथा कर रहे जगतगुरू रामभद्राचार्य महाराज बृहस्पतिवार शाम को  उद्योगपति पीयूष द्विवेदी के आवास पर पहुंचे। महाराज के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर महाराज ने कहा कि भगवान राम विश्व के मूल में भगवान राम है। वही सबके कर्ताधर्ता हैं। उनके नाम के स्मरण से ही जीवन का उधार हो जाता है।

रामकथा सुनने से बचपन श्रेष्ठ बनता है। युवा अवस्था शुद्ध होती है। हर किसी को भगवान राम नाम का सुमिरन करना चाहिए। वर्तमान में हमारी युवा पीढ़ी में बहुत भटकाव आ रहा है। हम अपने मूल से भटक रहे हैं। अपने अराध्य और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन से दूरी बना रहे हैं। सब को हिंदू धर्म ग्रंथों को बढ़ते हुए उनके मर्म को अपने जीवन में उतारना जरूरी है। हमारी संस्कृति और समाज पर लगातार हमले हो रहे हैं। विधर्मी हमारी बहन-बेटियों को फंसा रहे हैं। यह हमारे मूल्यों गिरावट का कारण हैं।

सभी माता-पिता अपने बच्चों को पाश्चात्य संस्कृति से बचाते हुए सनातन परंपरा के मार्ग पर चलने की सीख दें, जो विधर्मी आंख उठा कर देखता है। उसको उचित जवाब दें। अगर हिंदू संगठित रहेगा और सनातन के पथ पर चलेगा तो भारतीय संस्कृति और परंपराओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण का निर्माण हिंदुओं की संकल्प सिद्धि का उदाहरण हैं। डा. पीयूष द्विवेदी ने कहा कि यह प्रभु की असीम कृपा और महाराज का आशीर्वाद ही है कि महाराज मेरे आवास पर पहुंचे। यह उनके जीवन की एक बड़ी उपलब्धि है। इसके आगे सारी उपलब्धियां फीकी है। बड़ी संख्या में शहर व सोसायटी के लोग महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

इस मौके पर संगीता द्विवेदी, आयुष द्विवेदी, रजन तिवारी, रमेश अवस्थी, महाराज के मीडिया प्रभारी शांतनु शुक्ला, रवि मिश्रा, नरेंद्र चोपड़ा, पूर्व आइएएस देवदत्त शर्मा, विनोद गुप्ता, विनोद पांडेय, मंजेश श्रीवास्तव, दया यादव, प्रवीण ठाकुर, मृत्युंजय कुमार, संजय दुबे, सत्येंद्र चौहान समेत अन्य लोगों मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 7 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 28 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 23 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज