रामकथा मर्मज्ञ श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर ने कहा कि विश्व संस्कृति के मूल में भगवान राम, राम नाम में ही सब का कल्याण
Eros Times: नोएडा में राककथा कर रहे जगतगुरू रामभद्राचार्य महाराज बृहस्पतिवार शाम को उद्योगपति पीयूष द्विवेदी के आवास पर पहुंचे। महाराज के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर महाराज ने कहा कि भगवान राम विश्व के मूल में भगवान राम है। वही सबके कर्ताधर्ता हैं। उनके नाम के स्मरण से ही जीवन का उधार हो जाता है।
रामकथा सुनने से बचपन श्रेष्ठ बनता है। युवा अवस्था शुद्ध होती है। हर किसी को भगवान राम नाम का सुमिरन करना चाहिए। वर्तमान में हमारी युवा पीढ़ी में बहुत भटकाव आ रहा है। हम अपने मूल से भटक रहे हैं। अपने अराध्य और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन से दूरी बना रहे हैं। सब को हिंदू धर्म ग्रंथों को बढ़ते हुए उनके मर्म को अपने जीवन में उतारना जरूरी है। हमारी संस्कृति और समाज पर लगातार हमले हो रहे हैं। विधर्मी हमारी बहन-बेटियों को फंसा रहे हैं। यह हमारे मूल्यों गिरावट का कारण हैं।
सभी माता-पिता अपने बच्चों को पाश्चात्य संस्कृति से बचाते हुए सनातन परंपरा के मार्ग पर चलने की सीख दें, जो विधर्मी आंख उठा कर देखता है। उसको उचित जवाब दें। अगर हिंदू संगठित रहेगा और सनातन के पथ पर चलेगा तो भारतीय संस्कृति और परंपराओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण का निर्माण हिंदुओं की संकल्प सिद्धि का उदाहरण हैं। डा. पीयूष द्विवेदी ने कहा कि यह प्रभु की असीम कृपा और महाराज का आशीर्वाद ही है कि महाराज मेरे आवास पर पहुंचे। यह उनके जीवन की एक बड़ी उपलब्धि है। इसके आगे सारी उपलब्धियां फीकी है। बड़ी संख्या में शहर व सोसायटी के लोग महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
इस मौके पर संगीता द्विवेदी, आयुष द्विवेदी, रजन तिवारी, रमेश अवस्थी, महाराज के मीडिया प्रभारी शांतनु शुक्ला, रवि मिश्रा, नरेंद्र चोपड़ा, पूर्व आइएएस देवदत्त शर्मा, विनोद गुप्ता, विनोद पांडेय, मंजेश श्रीवास्तव, दया यादव, प्रवीण ठाकुर, मृत्युंजय कुमार, संजय दुबे, सत्येंद्र चौहान समेत अन्य लोगों मौजूद रहे।






