दिल्ली को चमकाने की बारी, सीएम के निर्देश पर मंत्री आतिशी का ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण

जी-20 के तर्ज़ पर पीडब्ल्यूडी की सभी सड़कों को शानदार स्वरूप देगी केजरीवाल सरकार,पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों के साथ शंकर रोड व पूसा रोड का किया निरीक्षण

पीडब्ल्यूडी मंत्री का अधिकारियों को निर्देश-सड़कों पर हार्टिकल्चर का रखा जाए ख़ास ख़्याल, ज़रूरत के अनुसार हो पेड़ों की छँटाई

फुटपाथ को रिपेयर कर दी जायेगी एकरूपता, विभिन्न क़िस्म के पौधों के साथ सेंट्रल वर्ज को भी बनायेंगे खूबसूरत

सड़कों की ब्लैक टॉपिंग से वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड रोड मार्किंग व एलईडी लाइटिंग के साथ सड़कों को दिया जायेगा नया स्वरुप

सेंट्रल दिल्ली के मार्केट हो या बाहरी दिल्ली के गाँव हर क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की सड़कों को बनायेंगे शानदार

सड़कों को किया जायेगा रिडिजाइन, साफ़-सफाई और रखरखाव का भी रखा जायेगा विशेष ख्याल

Eros Times: केजरीवाल सरकार जी-20 के तर्ज़ पर अब पूरी दिल्ली को खूबसूरत बनाने की तैयारी कर रही है। इस दिशा में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी का ग्राउंड ज़ीरो पर निरीक्षण जारी है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से वादा किया है कि जी-20 के तर्ज पर अब पूरी दिल्ली को खुबसूरत बनाने का काम किया जायेगा| इस दिशा में सोमवार को मंत्री आतिशी ने मध्य दिल्ली में शंकर रोड व पूसा रोड का विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया व उन्हें सड़कों को रिडिजाइन कर स्वच्छ,सुंदर और यूजर फ्रेंडली बनाने के निर्देश दिए| 

इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से वादा किया है कि जैसे जी-20 के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों को शानदार रूप दिया गया ठीक उसी तरह अब पूरी दिल्ली में पीडब्ल्यूडी की सड़कों को शानदार बनाया जायेगा। हम पूरी दिल्ली को खूबसूरत बनायेंगे और हर दिल्लीवासी इस पर गर्व करेगा।

उन्होंने कहा कि इस बात हम इन सड़कों का निरीक्षण कर ये समीक्षा कर रहे है कि कैसे यहां की सड़कों को बेहतर बनाया जा सकता है, फूटपाथ को नया स्वरुप दिया जा सकता है, हॉर्टिकल्चर के साथ कैसे पूरे स्ट्रेच को खुबसूरत बनाया जा सकता है| साथ ही जरुरत के अनुसार सड़कों को रिडिजाइन भी किया जाए।

इस मौके पर मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों को बेहतर बनाने के क्रम में सभी बारीकियों का ध्यान रखा जाए और इसकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हर जरुरी कदम उठाया जाये| साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों पर हार्टिकल्चर का ख़ास ख़्याल रखा जाए और ज़रूरत के अनुसार यहाँ मौजूद पेड़ों की छँटाई भी की जाए। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के लोगों को वर्ल्ड क्लास अनुभव सड़कें देना चाहते है ताकि उन्हें सड़कों पर चलने का शानदार अनुभव मिल सके| 

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि, जी-20 के दौरान पूरी दुनिया  ने दिल्ली की जिस खूबसूरती को देखा उसे अब हम दिल्ली के कोने-कोने तक लेकर जायेंगे| मध्य दिल्ली के मार्केट हो या बाहरी दिल्ली के गाँव राजधानी के हर हिस्से को चमकायेंगे।

सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में पीडब्ल्यूडी मंत्री का अधिकारियों को निर्देश

सड़कों की ब्लैक टॉपिंग की जाए 

जरुरत के अनुसार सड़कों को रिडिजाइन किया जाये 

स्टैंडर्ड पैमाने पर रोड मार्किंग की जाए  

फूटपाथ को ठीक किया जाये और जरुरत के अनुसार रिपेयर किया जाए 

हॉर्टिकल्चर का खास ख्याल रखा जाए 

सेन्ट्रल वर्ज को और खुबसूरत बनाया जाये   

-डिज़ाइन व जगह के अनुसार स्ट्रीट फर्नीचर लगाया जाए 

समय-समय पर पेड़ों की छंटाई की जाये 

-ड्रेनेज सिस्टम बेहतर बनाया जाए 

जहां जरुरत कर्व स्टोन को बदला जाए और उन्हें पेंट किया जाए 

रेलिंग पेंट किया जाये 

नियमित रूप से मकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों द्वारा सड़कों की साफ़-सफाई हो 

-सड़कों पर लाइट्स का  बेहतर प्रबंध किया जाए 

साइन बोर्ड  लगाये जाये

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान