समाज को बांटने के लिए मुठभेड़ को हिंदू-मुस्लिम रंग देना गलत: इंद्रेश कुमार

इमाम इलियासी ने दिया अमन और शांति का पैगाम

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक ने देश की एकता अखंडता और भाईचारे पर ज़ोर दिया है। साथ ही साथ देश में माहौल खराब करने वाली साजिशों की उन्होंने कड़ी शब्दों में निंदा की है।इंद्रेश कुमार ने कहा कि समाज को बांटने के लिए असद अहमद की मुठभेड़ को राजनीतिक लोग हिंदू मुस्लिम का रंग दे रहे हैं। उन्होंने बिना समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव व एआइएमआइएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिए कहा कि इन लाेगों को पहले ही जनता ने नकार दिया है। अगर वे लोग ऐसे लोगों को संरक्षण नहीं दिए हाेते तो यह दिन नहीं देखना पड़ता।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने एनकाउंटर मामले में ट्वीट करते हुए बीजेपी सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि झूठे एनकाउंटर करके बीजेपी सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। इसी प्रकार ओवैसी ने भी सरकार की तीव्र आलोचना की थी।

इन सभी बातों को सिरे से खारिज करते हुए इंद्रेश कुमार ने विपक्ष को निशाने पर लिया। इंद्रेश कुमार इंडिया इस्लामिक सांस्कृतिक केंद्र में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ऐसे राजनीतिज्ञों को आम लोगों की तकलीफों को भी देखना चाहिए। संघ नेता ने कहा कि जिन दोनों लोगों की मुठभेड़ हुई है उनके सर पर सरकार ने 5 – 5 लाख रुपए का इनाम रखा था। ऐसे कातिल किसी भी सभ्य समाज के लिए कलंक के रूप में देखे जाने चाहिए और इनका पुरजोर विरोध होना चाहिए न कि तुष्टिकरण और वैमनस्य फैलाने की ओछी राजनीति की जानी चाहिए।

इफ्तार शुरू होने के ठीक पहले आल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुख्य इमाम डा. इमाम उमेर अहमद इलियासी ने देश और दुनिया में शांति के लिए दुआ पढ़ी। उन्होंने  चौतरफा अमन एवं शांति पर ज़ोर दिया तथा असमाजिक तत्वों की आलोचना की।

इस मौके इंडिया इस्लामिक सांस्कृतिक केंद्र के अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग (एन.सी.एम.ई.आई.) के सदस्य शाहिद अख्तर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर माजिद तालिकोटी  बिलाल उर रहमान  महिला विंग की राष्ट्रीय संयोजिका शालिनी अली  राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शाहिद सईद  मंच के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों  चिकत्सकों ब्यूरोक्रेट्स  प्रोफेसर वरिष्ठ अधिवक्ताओं और बुद्धिजीवी ने शिरकत की।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन