Eros Times: नॉएडा स्पेस इंडिया ने आरडब्ल्यूए सेक्टर-39 नोएडा के सहयोग से इसरो मिशन आदित्य-एल-1 लॉन्च का जश्न मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि FONRWA के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा रहे। कार्यक्रम में स्पेस इन्डिया CEO अवनी पाटवा, सीनियर कार्यकारिणी अनीता मंडल , श्री कार्यकारिणी प्रियेश और दूसरे सहकर्मी मौजूद रहे। RWA सेक्टर 39 अध्यक्ष अशोक खन्ना, टीएस अरोरा जनरल सेक्रेटरी, राहुल नय्यर उपाध्यक्ष, संदीप मल्होत्रा एग्जीक्यूटिव मेम्बर, एक्टिव लेडिज श्रीमती गुंजन भाटिया और अन्य RWAs सदस्य और सेक्टर वासी , नीलदीप शिक्षा केंद्र के छात्र, छात्रा मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आगाज चीफ गेस्ट योगेन्द्र शर्मा ने हाइड्रो रॉकेट उड़ाकर किया। उन्होंने टेलीस्कोप से सूर्य को देखने की कोशिश की। इस तरह के अनुभव से योगेन्द्र शर्मा बहुत प्रभावित हुए और आने वाले समय के लिए देश व बच्चों के भविष्य की कल्पना की। जनरल सेक्रेटरी टी. एस. अरोरा ने बच्चों के भविष्य की तुलना करते हुए देश को विश्व शक्ति की चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में वैज्ञानिक मानसिकता को बढ़ावा देते हुए खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान को लोकप्रिय बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। सेक्टर निवासियों और बच्चों ने उड़ाए हाइड्रो रॉकेट और टेलीस्कोप से सूरज को देखने की इच्छा जताई। बच्चों के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सभी प्रतिभागियों ने धूमकेतु बनाना सीखा।कार्यक्रम में 300 लोगो ने भाग लिया ।






