इंटरनेशनल चाय डे पर नोएडा के बीनू शर्मा ने चाय बेचने वाली मंजू को किया सम्मानित

नोएडा। इंटरनेशनल चाय डे के अवसर पर 21 मई 2026 को नोएडा में एक भावुक और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। समाजसेवी और उद्यमी बीनू शर्मा ने अपनी कंपनी के बाहर कई वर्षों से चाय बेचकर परिवार का पालन-पोषण कर रही मेहनतकश महिला मंजू को कपड़े भेंट कर सम्मानित किया। इस छोटे लेकिन दिल छू लेने वाले प्रयास ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया और मानवता की मिसाल पेश की।

मंजू पिछले कई सालों से फैक्ट्री एरिया में चाय बेचने का काम कर रही हैं। सुबह से देर शाम तक वह मेहनत करके मजदूरों और फैक्ट्री कर्मचारियों तक चाय पहुंचाती हैं। संघर्षों से भरी जिंदगी के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी मेहनत व आत्मसम्मान के दम पर परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं।

इंटरनेशनल चाय डे के मौके पर बीनू शर्मा ने मंजू को नए कपड़े भेंट किए और उनके संघर्ष को सलाम किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंजू जैसी महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि मंजू वर्षों से संघर्ष करते हुए फैक्ट्रियों के बीच अपना जीवन यापन कर रही हैं। उनकी मेहनत देखकर खुशी भी होती है और यह सोचकर दुख भी कि आज भी समाज में कई लोग ऐसे हालातों से गुजर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बड़ी मदद हर कोई नहीं कर सकता, लेकिन छोटे-छोटे प्रयासों से किसी का हौसला जरूर बढ़ाया जा सकता है। बीनू शर्मा ने कहा कि वह समय-समय पर मंजू की मदद करने की कोशिश करते रहते हैं। मंजू खुद चाय बनाकर फैक्ट्रियों में पहुंचाती हैं, जबकि उनकी बेटी दुकान संभालती है। मां-बेटी की मेहनत वास्तव में काबिले-तारीफ है।

इस अवसर पर आसपास के लोगों और फैक्ट्री कर्मचारियों ने भी मंजू की मेहनत और ईमानदारी की सराहना की। लोगों ने बताया कि मंजू हमेशा मुस्कुराते हुए चाय देती हैं और कभी किसी से शिकायत नहीं करतीं। चाहे भीषण गर्मी हो या कड़ाके की सर्दी, वह रोज समय से अपने काम पर पहुंचती हैं।

इंटरनेशनल चाय डे पर आयोजित यह सम्मान कार्यक्रम भले ही छोटा था, लेकिन इसका संदेश बेहद बड़ा था। समाज में ऐसे कई लोग हैं जो कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत करके अपना जीवन चला रहे हैं। जरूरत सिर्फ इतनी है कि उनके संघर्ष को पहचाना जाए और समय-समय पर उनका हौसला बढ़ाया जाए।

इस मौके पर अनीस अहमद, पवन राज, अतुल मिश्रा और छोटू शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

admin

Related Posts

नोएडा में सपा और कांग्रेस नेताओं को होटल में हाउस अरेस्ट करने का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

नोएडा। लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों को लेकर नोएडा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने नोएडा पुलिस पर…

10 अक्टूबर से पहले सियासी घमासान! मोहसिन सैफी, तनवीर हुसैन, अशरफ अंसारी और साहिल शेख के हाउस अरेस्ट का आरोप, बोले—PDA की आवाज़ नहीं दबेगी!

नई दिल्ली। 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता मोहसिन सैफी,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

  • By admin
  • October 24, 2026
  • 18 views
देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

  • By admin
  • October 23, 2026
  • 20 views
किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 128 views
‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

  • By admin
  • October 18, 2026
  • 59 views
जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

  • By admin
  • October 18, 2026
  • 244 views
मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

  • By admin
  • October 17, 2026
  • 101 views
इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला