एमिटी इंस्टीटयूट द्वारा‘‘हरित और स्थायी रसायन विज्ञान की प्रवृत्तियां ’’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

Eros Times : नोएडा। वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और छात्रों को हरित व स्थायी रसायन पर विमर्श के लिए एक मंच प्रदान करने हेतु एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ क्लिक केमेस्ट्री रिसर्च एंड स्टडीज द्वारा ‘‘हरित और स्थायी रसायन विज्ञान की प्रवृत्तियां ’’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ द सिटी यूनिवर्सीटी ऑफ न्यूयार्क के मेडगर एवर कॉलेज के रयासन व पर्यावरण विभाग के प्रो मिशेल विट्टाडेलो, द सिटी यूनिवर्सीटी ऑफ न्यूयार्क के द सिटी कॉलेज के रयासन व बायोकेमेस्ट्री  विभाग के प्रो महेश लक्ष्मण, यूएसए के मैसाचुसेट्स के इंस्टीटयूट ऑफ एडवांसड सांइसेस के निदेशक प्रो बलराम सिंह, एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती, एमिटी फांउडेशन फॉर साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन एलायंस के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डा नीरज शर्मा और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ क्लिक केमेस्ट्री रिसर्च एंड स्टडीज की निदेशक डा मोनालिसा मुखर्जी द्वारा किया गया।

इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ द सिटी यूनिवर्सीटी ऑफ न्यूयार्क के मेडगर एवर कॉलेज के रयासन व पर्यावरण विभाग के प्रो मिशेल विट्टाडेलो ने कहा कि एमिटी विश्वविद्यालय क्लिक केमेस्ट्री के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रहा है और यह संगोष्ठी युवाओं लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी जो आपसी विचारों को साझा करने का माध्यम बनेगी। प्रो विट्टाडेलो ने फंक्शनल नैनोमैटेरियल्स, बायोमैटेरियल्स, नैनोटेक्नोलॉजी एंड मैटेरियलस केमेस्ट्री आदि के बारे में जानकारी दी।

द सिटी यूनिवर्सीटी ऑफ न्यूयार्क के द सिटी कॉलेज के रयासन व बायोकेमेस्ट्री  विभाग के प्रो महेश लक्ष्मण ने कहा कि वर्तमान में हरित व स्थायी रसायन बेहद महत्वपूर्ण है ऐसे में एमिटी द्वारा आयोजित इस प्रकार के संगोष्ठी छात्रों के लिए लाभदायक होगें। हरित रसायन का उपयोग, खतरनाक प्रदार्थो के उत्पादन को कम करने मे मदद करता है जो पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालते है जिससे एक स्थायी पर्यावरण सुनिश्चित होता है। हरित रसायन के क्षेत्र में अनुसंधान से स्वच्छ और हरा भरा वातावरण तैयार होगा।

एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती ने संबोधित करते हुए कहा कि छात्र देश का भविष्य है और विश्व को सभी के लिए एक बेहतर जगह बनाने की जिम्मेदारी उनपर है इसलिए छात्रों कों अनुसंधान के माध्यम से नई प्रौद्योगिकियों और नवाचारों का निर्माण करना चाहिए जिनका उपयोग राष्ट्र निर्माण के लिए किया जा सके। आज एक स्थायी व सुरक्षित पर्यावरण समय की मांग है और इस प्रकार की संगोष्ठी स्थिरता को सुनिश्चित करने के लिए और हानिकारक रसायनिक पदार्थो के उत्पादन को कम करने के लिए नई प्रौद्योगिकियों के विकास करने में सहयोग देगी।

एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ क्लिक केमेस्ट्री रिसर्च एंड स्टडीज की निदेशक डा मोनालिसा मुखर्जी ने कहा कि हम क्लिक केमेस्ट्री के क्षेत्र में अनुसंधान की दिशा में कार्य कर रहे है जो रयासन विज्ञान की महत्वपूर्ण शाखा है जो नए अणुओं और पदार्थाे के उत्पादन को सक्षम बनाती है।

इस संगोष्ठी में यूएसए के मैसाचुसेट्स के इंस्टीटयूट ऑफ एडवांसड सांइसेस के निदेशक प्रो बल राम सिंह, द सिटी यूनिवर्सीटी ऑफ न्यूयार्क के द सिटी कॉलेज के रयासन व बायोकेमेस्ट्री विभाग की प्रो बारबरा ज़ाज्स, द सिटी यूनिवर्सीटी ऑफ न्यूयार्क के मेडगर एवर कॉलेज के रयासन व पर्यावरण विभाग की डा हर्षा राजपक्षे और दार्जिंलिंग के नार्थ बंगाल विश्वविद्यालय के प्रो भाष्कर विश्वास ने अपने विचार व्यक्त किये।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन