Eros Times: नोएडा हार्टीकल्चर प्रभारी श्रीकांत ओझा ने बताया है कि विगत प्रत्येक वर्षों की भाँति इस वर्ष भी महर्षि आश्रम, महर्षि नगर में 08 जुलाई 2023 से वृक्षारोपण का सघन कार्यक्रम चल रहा है। अभी तक लगभग 1200 वृक्षों का रोपण हो चुका है।
महर्षि महेश योगी संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव का निर्देश है कि परिसर के अंदर हजारों वृक्ष अभी और लगाये जायें। इस कार्यक्रम में नोएडा डी.एफ.ओ. प्रमोद श्रीवास्तव एवं प्रशान्त का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।
वृक्षारोपण सघन कार्यक्रम में महर्षि आश्रम प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे।






