दिव्यांग जनों को ‘दिव्यांग’ प्रमाणपत्र/यूडीआईडी कार्ड जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने यूडीआईडी कार्ड जारी करने में होने वाली देरी को लेकर मेडिकल बोर्ड और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

अस्पताल में विकलांगता विशेषज्ञों को पैनल में यथाशीघ्र शामिल करने के निर्देश

अस्पताल को आवश्यक लॉजिस्टिक सपोर्ट प्रदान करने की आश्वासन

विशेषज्ञ या पैनल की अनुपस्थिति में पोर्टल पर अस्पताल के स्थानांतरण के विकल्पों की संभावनाओं के अन्वेषण के निर्देश

मेडिकल बोर्ड की नियमित समीक्षा बैठक के निर्देश

दिव्यांग जन प्रमाणपत्र जारी करने की पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करें

केजरीवाल सरकार दिव्यांग जनों के जीवन को सुगम बनाने और उन्हें बेहतर सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है: राज कुमार आनंद

Eros Times: समाज कल्याण मंत्री   राज कुमार आनंद ने दिव्यांग जन प्रमाण पत्र/यूडीआईडी कार्ड जारी करने में होने वाली देरी को लेकर मेडिकल बोर्ड और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया में होने वाली जटिलताओं और दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए प्रमाणपत्र जारी करने की पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई, ताकि इन जटिलताओं को कम किया जा सके। इस बैठक का उद्देश्य था कि दिव्यांग जनों को परेशानी रहित सेवाएं प्रदान की जा सकें। 

खराब क्रियान्वयन और लंबित मामलों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मंत्री ने सभी लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए सख्त निर्देश दिए। 

बैठक में पाया गया कि चिकित्सा विशेषज्ञों और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट की कमी के कारण मामले बड़ी संख्या में लंबित हैं। ऐसे सभी मामलों के त्वरित निपटान के लिए मंत्री ने संबंधित अस्पतालों को ज़रूरी लॉजिस्टिक्स सपोर्ट मुहैया कराने का आश्वासन दिया। मंत्री ने मुख्य बिंदु पर केंद्रित करते हुए निर्देश दिए कि विशेषज्ञ या पैनल की अनुपस्थिति में पोर्टल पर अस्पताल के स्थानांतरण के विकल्पों की संभावनाओं के अन्वेषण पर जल्द क्रियान्वन किया जाए। 

मंत्री ने कहा कि “केजरीवाल सरकार दिव्यांग जनों के जीवन को सुगम बनाने और उन्हें बेहतर सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है”

स्वास्थ्य विभाग को दिव्यांग जनों को यूडीआईडी और दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है और मेडिकल एक्सपर्ट्स को जल्द से जल्द अस्पतालों में एम्पैनल किया जाना चाहिए।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान