आजादपुर मंडी में आग लगने से क्षतिग्रस्त शेड की 45 दिन में मरम्मत के दिए निर्देश

क्षतिग्रस्त शेड की मरम्मत होने तक व्यापारियों को दूसरे शेड में शिफ्ट किया जाएगा, ताकि वे अपना काम सुचारू रूप से कर सकें

आजादपुर मंडी के सभी शेड के अंदर फायर सिस्टम लगाए जाएंगे 

आज़ादपुर मंडी  में आग लगने की घटना पर केजरीवाल सरकार सख्त, विकास मंत्री गोपाल राय ने किया दौरा

Eros Times: दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने आग लगने की घटना को लेकर रविवार को आज़ादपुर मंडी का अधिकारियों के साथ दौरा किया। उन्होंने कहा कि आग लगने की घटना को लेकर जांच का आदेश दे दिया गया है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आये हैं और  यहां के व्यापारी संगठनों की मांग को देखते हुए हमने यह आदेश दिया है कि क्षतिग्रस्त शेड के व्यापारियों  को  कुछ दिनों के लिए  दूसरे शेड में शिफ्ट कर दिया जाए और 45 दिनों के भीतर  शेड की मरम्मत का काम पूरा करने के लिए यहां के सचिव को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मंडी के शेड  के अंदर फायर सिस्टम लगाने के निर्देश भी दिए गए है। इस अवसर पर डैम के सदस्य एवं आज़ादपुर मंडी के पूर्व चेयरमैन आदिल अहमद खान और मंडी के अधिकारी मौजूद थे। 

विकास मंत्री गोपाल राय ने आग लगने की घटनाओं को रोकने और नियंत्रित करने के लिए मंडी के अधिकारियों को सभी प्रकार के कदम उठाने  के निर्देश दिए है, ताकि इस तरह की आग लगने की घटना को रोका जा सके। गोपाल राय ने कहा कि  आग लगने का कारण यह बताया गया है कि शेड के पास की जो दीवार है, वो नीची है और वहां कूड़ा में आग लगने के कारण शेड के अंदर आग लगी। इसलिए  टीन शेड लगा के उसको ऊंचा करने का आदेश दिया गया है, जिससे कि फिर इस तरह की समस्या न उत्पन्न हो सके। 

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यहां जो व्यापारी संगठन है, उनकी मांग को देखते हुए हमने यह आदेश दिया है कि उन्हें कुछ दिनों के लिए दूसरे शेड में शिफ्ट कर दिया जाए,  ताकि उनका व्यापार से सम्बंधित काम सुचारू रूप से चलता रहे। घटना को देखते हुए यह भी आदेश दिया है कि लोकल स्तर पर आग को बुझाने से संबंधित उपाय किया जाए जिससे कि इस तरह की घटनाओं पर शीघ्रता से काबू पाया जा सके। साथ ही शेड के अंदर फायर सिस्टम लगाए  जाएँ।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 96 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान