आतिशी ने दिए निर्देश-लोगों को न हो ट्रैफिक की समस्या इसलिए मोतीनगर फ़्लाइओवर के निर्माण की रफ़्तार बढ़ाकर इसे दिसम्बर के बजाए अक्टूबर में पूरा किया जाए
प्रोजेक्ट के तहत मोतीनगर में 3 लेन व ईएसआई मेट्रो स्टेशन से क्लब रोड के बीच 6 लेन के नए फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है
फ्लाईओवर के साथ-साथ पैदल यात्रियों के लिए पूरे स्ट्रेच पर बनाये जा रहे है 2 नए सब-वे व एक फ़ुटओवर ब्रिज
फ्लाईओवर के बनने से सालभर में 1.60 लाख टन कार्बन गैस का उत्सर्जन कम होगा, सालाना 18 लाख लीटर ईंधन की बचत के साथ प्रतिवर्ष जनता के ₹200 करोड़ बचाएगा, कुछ सालों में ही निकल जाएगी प्रोजेक्ट की कुल लागत
Eros Times: फ्लाईओवर से रोजाना गुजरेंगे 1.25 लाख वाहन, मौजूदा सड़कों से ट्रैफिक का लोड कम कर दिल्ली की तरक्की में गेम चेंजर साबित होंगे ये फ्लाईओवर अरविंद केजरीवाल के काम की बदौलत ही दिल्ली की सड़के बनने लगी वर्ल्ड-क्लास उनके मार्गदर्शन में काम करते हुए हम पूरी दिल्ली को सुंदर बनायेंगे केजरीवाल सरकार के शहर की सड़कों से भीड़भाड़ कम करने और यात्रियों को बेहतर आवागमन प्रदान करने के अपने प्रयासों को जारी रखने की दिशा में पीडब्ल्यूडी मंत्री ने शुक्रवार को पंजाबी बाग से राजा गार्डन तक के फ़्लाइओवर के दोहरीकरण व विस्तार के कार्यों का निरीक्षण किया| पीडब्ल्यूडी द्वारा फ्लाईओवर का 50% निर्माण कार्य पूरा किया जा चूका है और प्रोजेक्ट के पूरा होने की अंतिम तिथि दिसम्बर है| लेकिन आज निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना न करना पड़े इसलिए फ्लाईओवर दोहरीकरण की रफ़्तार बढ़ाकर निर्माण कार्य को दिसम्बर के बजाए अक्टूबर में पूरा किया जाए|

इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि नए फ्लाईओवर के बनने से रिंग रोड कोरिडोर के इस हिस्से पर ट्रैफिक का लोड काफी कम होगा| इससे यात्रियों के समय की बचत होगी और ईंधन की खपत भी कम होगी| फ्लाईओवर के बनने से पंजाबी बाग के इस हिस्से में यातायात सुगम होगा और प्रतिवर्ष 1.60 लाख टन कार्बन गैस का उत्सर्जन कम होगा और प्रत्वर्ष 18 लाख लीटर ईधन की बचत होगी| साथ ही इससे सालाना लोगों के 200 करोड़ रूपये को बचत होगी और प्रोजेक्ट की कुल लागत मात्र कुछ सालों में निकल जाएगी|

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने साझा कि इस प्रोजेक्ट के तहत पंजाबी बाग स्थित सिंगल फ्लाईओवर को डबल किया जाएगा| यहां मौजूदा वन-वे है| साथ ही यहाँ ईएसआई मेट्रो स्टेशन व क्लब रोड के बीच 1300 मीटर लम्बे 6 लेन के नए फ्लाईओवर का निर्माण भी किया जा रहा है| साथ ही यहाँ पैदल यात्रियों के लिए 2 सब-वे व एक फूटओवर ब्रिज का निर्माण भी किया जा रहा है|
पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का विज़न है कि दिल्ली की सड़कें सुंदर दिखे और जब लोग अपने घर से बाहर निकले तो उन्हें सुगम ट्रैफिक मिले| इस दिशा में पीडब्ल्यूडी और हमारे इंजिनियर्स दिन-रात काम कर रहे है और दिल्ली की सड़कों को सुंदर बनाने के साथ-साथ उनका विस्तार कर सड़कों से ट्रैफिक का लोड भी कम कर रहे है| इसी दिशा में पंजाबी बाग में फ्लाईओवर के दोहरीकरण व विस्तार का मौजूदा सड़क से ट्रैफिक का लोड कम कर दिल्ली की तरक्की में गेम चेंजर साबित होगा|

उन्होंने कहा कि पिछले 7 सालों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्त्व में दिल्ली में शानदार काम हुए है| वो न केवल सपने दिखाते है बल्कि उन्हें सच करके भी दिखाते है| उनके काम की बदौलत ही दिल्ली की सड़के वर्ल्ड-क्लास बनने लगी है और उनके मार्गदर्शन में काम करते हुए हम पूरी दिल्ली को सुंदर बनायेंगे|
उल्लेखनीय है कि पंजाबी बाग फ्लाईओवर और राजा गार्डन फ्लाईओवर के बीच का ये कॉरिडोर रिंग रोड का हिस्सा है और यहां ट्रैफिक का लोड काफी ज्यादा है क्योंकि यहां रोहतक रोड (एनएच -10) का उपयोग करके हरियाणा का ट्रैफिक आता है| साथ ही ये उत्तरी दिल्ली को दक्षिणी दिल्ली, गुडगाँव व एनसीआर के अन्य हिस्से से जोड़ने का भी काम करता है| यहां मौजूद वन- वे फ्लाईओवर और कम क्षमता वाले चौराहों वर्तमान के ट्रैफिक लोड के लिए पर्याप्त नहीं है जिससे यहां ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा होती है। इस कोरिडोर के निर्माण से मौजूदा रोड का ट्रैफिक एलिवेटेड रोड पर शिफ्ट हो जाएगा और इससे रोजाना दिल्ली एनसीआर के लाखों लोगों को फायदा होगा|

पंजाबी बाग फ्लाईओवर और राजा गार्डन फ्लाईओवर के बीच कॉरिडोर डेवलपमेंट व स्ट्रीट नेटवर्क कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट के मुख्य बिंदु
ईएसआई हॉस्पिटल से पंजाबी बाग क्लब रोड तक 6 लेन के एलिवेटेड कोरिडोर का निर्माण
पंजाबी बाग स्थित फ्लाईओवर का दोहरीकरण
ईएसआई हॉस्पिटल के पास मौजूदा सबवे रैंप को कैरिजवे के दोनों ओर सर्विस रोड की ओर स्थानांतरित करना
पैदल यात्रियों के लिए 2 नए सब-वे और 1 फूटओवर ब्रिज का निर्माण
इनके अतिरिक्त आरसीसी ड्रेन, फूटपाथ, मौजूदा रोड का सुदृढ़ीकरण व आर्ट-वर्क आदि का कार्य
नए फ्लाईओवरों से जनता को होने वाले लाभ
इस दोनों फ्लाईओवर से प्रतिदिन 1.25 लाख वाहन गुजरेंगे
प्रतिवर्ष 18 लाख लीटर ईधन की होगी बचत
जाम न लगने से 27,000 मैन-ऑवर की होगी बचत
हर साल 1.60 लाख टन कार्बन गैस का उत्सर्जन कम होगा
हर साल जनता के 200 करोड़ रूपये की बचत होगी






